Aayudh

Categories

Indore Live in Partner Murder : इंदौर में लिव-इन पार्टनर की क्रूरता, कॉलेज परिसर में युवती पर की हत्या; जानिए पूरा मामला

Indore Live in Partner Murder

हाइलाइट्स

  • सुगनीदेवी कॉलेज परिसर में घायल हालत में मिली युवती की मौत।
  • लिव-इन पार्टनर ने शक के चलते पत्थर से किया हमला।
  • इलाज के दौरान एमवाय अस्पताल में तोड़ा दम।

Indore Live in Partner Murder : मध्य प्रदेश। इंदौर के सुगनीदेवी कॉलेज परिसर में शनिवार सुबह एक युवती गंभीर हालत में मिली थी। राहगीरों ने युवती को घायल अवस्था में देखा और तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस की एफआरवी मौके पर पहुंची और युवती को इलाज के लिए एमवाय अस्पताल में भर्ती कराया गया।

Bhopal TT Nagar Robbery Case : टीटी नगर में युवती को बंधक बनाकर लूट, आरोपी निकला नौकरानी का बेटा

इलाज के दौरान हुई मौत

एमवाय अस्पताल में इलाज के दौरान शनिवार देर रात युवती ने दम तोड़ दिया। डॉक्टरों ने बताया कि युवती के शरीर पर कई गंभीर चोटों के निशान थे। उसके हाथों और शरीर पर कई टैटू बने हुए थे, साथ ही शरीर पर ब्लेड से काटने के निशान भी पाए गए।

शुरुआती जांच में संदिग्ध हालात

अस्पताल में प्राथमिक जांच के दौरान डॉक्टरों को मामला संदिग्ध लगा। युवती के साथ ज्यादती की आशंका के चलते मेडिकल सैंपल भी लिए गए और पुलिस को पूरे मामले की जानकारी दी गई।

Bhopal Love Jihad : खुद को “राजा” बताकर फंसाता था लड़कियां, फिर बनता अश्लील वीडियो, ऐसे खुला आवेश खान का राज

लिव-इन पार्टनर ने किया हमला

पुलिस जांच में सामने आया कि युवती पर हमला उसके लिव-इन पार्टनर ने ही किया था। आरोपी ने युवती को जान से मारने की नीयत से पत्थर से हमला किया था, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई थी।

आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज

टीआई आरडी कानवा की टीम ने इस मामले में मुकेश कोरी (45), निवासी तीन पुलिया, को हिरासत में ले लिया है। आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस के अनुसार युवती और मुकेश कुछ समय से साथ रह रहे थे और दोनों नशे के आदी थे।

शक और विवाद बना हत्या की वजह

पुलिस ने बताया कि शनिवार रात दोनों के बीच विवाद हुआ था। मुकेश युवती का खर्च उठाता था और उसे शक था कि युवती के अन्य युवकों से संबंध हैं। इसी बात को लेकर दोनों में कहासुनी हुई, जो बाद में हिंसा में बदल गई।

India-US Trade Deal : भारत-अमेरिका ट्रेड डील अभूतपूर्व, किसानों के हित पूरी तरह सुरक्षित

शराब पीने के बाद किया हमला

पूछताछ में आरोपी ने बताया कि शुक्रवार देर रात करीब साढ़े तीन बजे दोनों ने परदेशीपुरा इलाके से अवैध शराब खरीदी और साथ बैठकर पी। इसके बाद वे एक खाली मैदान में बैठे थे, जहां विवाद के दौरान आरोपी ने पत्थर उठाकर युवती के सिर और मुंह पर ताबड़तोड़ वार किए और मौके से फरार हो गया।

सुबह लोगों ने देखा, अस्पताल पहुंचाया

शनिवार सुबह करीब साढ़े छह बजे लोगों ने युवती को मैदान में गंभीर हालत में पड़ा देखा और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने तत्काल उसे अस्पताल पहुंचाया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

Board Pattern Exams : मध्य प्रदेश में 9वीं-11वीं की परीक्षाएं अब बोर्ड पैटर्न पर, प्रश्नपत्र थानों में सुरक्षित; नकल पर सख्ती

इटारसी की रहने वाली थी युवती

पुलिस के अनुसार युवती मूल रूप से इटारसी की रहने वाली थी और पिछले कुछ वर्षों से इंदौर में रह रही थी। पहले आरोपी के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया गया था, लेकिन अब युवती की मौत के बाद धाराएं बढ़ाकर हत्या का केस दर्ज करने की तैयारी की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *