Aayudh

Categories

India on Islamabad Blast : पाकिस्तान खुद को दे रहा धोखा…इस्लामाबाद ब्लास्ट पर भारत का बयान, हमले में 31 मौतें

India on Islamabad Blast

India on Islamabad Blast : नई दिल्ली। पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में शुक्रवार सुबह जुमे की नमाज़ के दौरान शिया मस्जिद (इमामबाड़ा) में हुए आत्मघाती हमले को लेकर भारत ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। भारतीय विदेश मंत्रालय ने देर रात जारी बयान में हमले की कड़ी निंदा करते हुए साफ कहा कि इसमें भारत की संलिप्तता का दावा पूरी तरह निराधार और निरर्थक है।

विदेश मंत्रालय ने कहा कि भारत इस हमले में हुई जान-माल की हानि पर गहरी संवेदना व्यक्त करता है, लेकिन यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है कि पाकिस्तान अपने आंतरिक सामाजिक और सुरक्षा संकटों से निपटने के बजाय दूसरों पर आरोप लगा रहा है। मंत्रालय ने दो टूक शब्दों में कहा कि पाकिस्तान खुद को ही धोखा दे रहा है और भारत ऐसे सभी बेबुनियाद आरोपों को सिरे से खारिज करता है।

भारत का यह बयान पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ के उस दावे के बाद आया है, जिसमें उन्होंने इस आत्मघाती हमले के लिए भारत और अफगानिस्तान को जिम्मेदार ठहराया था।

Islamabad Blast Update : शिया मस्जिद के बाहर ब्लास्ट में अब तक 70 से ज्यादा मौत, धमाके से दहला इस्लामाबाद

आंकड़ों को लेकर विरोधाभास

पाकिस्तानी अख़बार डॉन के मुताबिक, इस हमले में अब तक 31 लोगों की मौत हो चुकी है और 169 लोग घायल हुए हैं। हालांकि, कुछ स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स में मृतकों की संख्या 69 तक बताई जा रही है। धमाका इतना भीषण था कि मस्जिद के आसपास अफरा-तफरी मच गई और राहत-बचाव कार्य घंटों तक चलता रहा।

पाक राष्ट्रपति बोले– इंसानियत के खिलाफ अपराध

पाकिस्तान के राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी ने इस हमले पर शोक जताते हुए कहा कि बेगुनाह लोगों को निशाना बनाना इंसानियत के खिलाफ है। उन्होंने घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की और अधिकारियों को बेहतर इलाज की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

वहीं, पार्लियामेंट्री अफेयर्स मंत्री डॉ. तारिक फजल चौधरी ने कहा कि ऐसी आतंकी घटनाएं देश और जनता का हौसला नहीं तोड़ सकतीं। उन्होंने लोगों से शांति बनाए रखने और सुरक्षा एजेंसियों के साथ मजबूती से खड़े रहने की अपील की।

Pakistan Blast : इस्लामाबाद में जुमे की नमाज अदा करते समय बड़ा हादसा, ब्लास्ट में कई लोगों की मौत

पहले भी हो चुके हैं आत्मघाती हमले

इससे पहले 11 नवंबर 2025 को इस्लामाबाद के G-11 इलाके में जिला एवं सत्र न्यायालय के बाहर हुए आत्मघाती धमाके में 12 लोगों की मौत हुई थी, जबकि 30 से अधिक लोग घायल हुए थे। इससे साफ है कि राजधानी में सुरक्षा व्यवस्था लगातार सवालों के घेरे में है।

ग्लोबल टेररिज्म इंडेक्स में पाकिस्तान दूसरे नंबर पर

ग्लोबल टेररिज्म इंडेक्स 2025 के मुताबिक, पाकिस्तान दुनिया का दूसरा सबसे आतंक प्रभावित देश बन चुका है। रिपोर्ट के अनुसार, 2025 में तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (TTP) के हमलों में 90 प्रतिशत और बलूच लिबरेशन आर्मी (BLA) के हमलों में 60 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की गई है।

India U19 World Champions : छठी बार रचा इतिहास, कौन हैं भारत को अंडर-19 वर्ल्ड चैंपियन बनाने वाले हीरो

वहीं इस्लामिक स्टेट-खुरासान (IS-K) ने भी अब पाकिस्तानी शहरों को निशाना बनाना शुरू कर दिया है। रिपोर्ट में बताया गया है कि खैबर पख्तूनख्वा और बलूचिस्तान देश के सबसे अधिक आतंक प्रभावित इलाके बने हुए हैं, जहां कुल आतंकी घटनाओं का लगभग 90 प्रतिशत हिस्सा दर्ज किया गया।

Islamabad Blast Update

Islamabad Blast

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *