हाइलाइट्स
- भारत ने पाकिस्तान को 61 रन से हराकर सुपर-8 में बनाई जगह।
- ईशान किशन ने 40 गेंद में 77 रन बनाकर जीता प्लेयर ऑफ द मैच।
- सचिन, सहवाग, युवराज समेत कई दिग्गजों ने टीम इंडिया की तारीफ की।
IND vs PAK Match Highlights : आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप में रविवार को खेले गए हाईवोल्टेज मुकाबले में भारतीय क्रिकेट टीम ने पाकिस्तान क्रिकेट टीम को 61 रन से हराकर लगातार तीसरी बार मात दी है। इसी के साथ भारत ने सुपर-8 में जगह बना ली। कोलंबो में खेले गए इस मैच में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 175 रन बनाए, जवाब में पाकिस्तान की टीम 114 रन ही बना सकी।
ईशान किशन की तूफानी पारी
भारत की जीत के सबसे बड़े हीरो ईशान किशन रहे, जिन्होंने 40 गेंदों में 77 रन की धमाकेदार पारी खेली। उनकी इस शानदार बल्लेबाजी के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। पावरप्ले में उनकी आक्रामक शुरुआत ने भारत को मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया।
सचिन बोले- पावरप्ले में तय हो गया मैच
क्रिकेट के महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर ने सोशल मीडिया पर लिखा कि पावरप्ले के दौरान ही भारत ने मैच पर पूरी तरह कब्जा कर लिया था। ईशान की बल्लेबाजी और गेंदबाजों की अनुशासित गेंदबाजी ने पाकिस्तान को वापसी का मौका ही नहीं दिया।
Mahesh Babu Film 2026 : महेश बाबू ने ‘नागबंधम’ का भव्य टीजर किया लॉन्च
अमित शाह ने दी टीम को बधाई
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने जीत पर खुशी जताते हुए कहा कि भारत-पाकिस्तान मुकाबलों में टीम इंडिया ने एक बार फिर दबाव में शानदार प्रदर्शन किया और पूरे देश को गर्व महसूस कराया।
सहवाग ने बताया हर विभाग में दमदार प्रदर्शन
पूर्व विस्फोटक ओपनर वीरेंद्र सहवाग ने ईशान की पारी को मैच का टर्निंग पॉइंट बताया। उन्होंने कहा कि भारत ने बल्लेबाजी, गेंदबाजी और फील्डिंग तीनों विभागों में पाकिस्तान से बेहतर खेल दिखाया।
दिल्ली पुलिस का वायरल पोस्ट
भारत की जीत के बाद दिल्ली पुलिस का सोशल मीडिया पोस्ट भी चर्चा में रहा। उन्होंने मजाकिया अंदाज में लिखा – “गलत जगह यू-टर्न लोगे तो यूं ही मुंह की खाओगे।”
योगी आदित्यनाथ ने कहा – महाशिवरात्रि पर महाविजय
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पाकिस्तान के खिलाफ भारत की जीत के तुरंत बाद एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा, महाशिवरात्रि पर महाविजय की देश वासियों को हार्दिक बधाई। भारतीय क्रिकेट टीम के सभी सदस्यों का अभिनंदन। जय हिन्द।
आनंद महिंद्रा और युवराज सिंह ने सराहा टीम का जज्बा
उद्योगपति आनंद महिंद्रा ने कहा कि भारत ने प्रतिभा और हौसले के दम पर जीत हासिल की। वहीं पूर्व ऑलराउंडर युवराज सिंह ने लिखा कि बड़े मैच में खिलाड़ियों ने मजबूत मानसिकता और टीम भावना दिखाई।
अजय देवगन बोले – क्या कमाल का खेल
बॉलीवुड अभिनेता अजय देवगन ने टीम इंडिया की जीत को शानदार बताते हुए खिलाड़ियों की जमकर तारीफ की।
मैच के दिलचस्प मोमेंट्स
मैच के दौरान ईशान किशन के शॉट पर तिलक वर्मा को गेंद लगना, अभिषेक शर्मा का लगातार दूसरा डक, सूर्यकुमार यादव का चौका, तिलक वर्मा द्वारा शाहीन का कैच छोड़ना और ईशान व कुलदीप द्वारा जीवनदान देना जैसे कई रोमांचक पल देखने को मिले।