Aayudh

Categories

ILLEGAL  DRUG CULTIVATION: एक करोड़ रुपए की अफीम की अवैध खेती का पुलिस ने किया भंडाफोड़, ड्रोन से खोजे 11,600 पौधे

ILLEGAL DRUGS

HIGHLIGHTS:

  • कुल 11,600 अफीम के पौधे बरामद
  • पौधों का वजन 9.76 क्विंटल
  • अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत लगभग 97.6 लाख रुपये
  • आरोपी हिरालाल माली गिरफ्तार
  • ड्रोन तकनीक से की गई पहचान
ILLEGAL DRUGS
ILLEGAL DRUGS

ILLEGAL  DRUG CULTIVATION: नीमच। जिले में मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे जीरो टॉलरेंस अभियान के तहत रतनगढ़ पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई की है। बता दें कि लुहारिया जाट क्षेत्र में कपास की फसल की आड़ में लहलहा रही अफीम की अवैध खेती को पकड़ा गया है। पुलिस ने ड्रोन तकनीक का इस्तेमाल कर 11,600 हरे पौधों की पहचान की, जिनका कुल वजन लगभग 9.76 क्विंटल आंका गया। अंतरराष्ट्रीय बाजार में इसकी कीमत करीब 97 लाख 60 हजार रुपये बताई जा रही है।

Petrol Diesel Price Update: एक ही दिन में तेल की कीमतों में बड़ा झटका, जानें आपके शहर का रेट

ड्रोन ने दिखाई कपास के बीच छिपी अफीम की खेती

पुलिस अधीक्षक अंकित जायसवाल ने जिले में अफीम और गांजे की अवैध खेती पर रोक लगाने के लिए मुखबिर तंत्र और आधुनिक तकनीक के उपयोग के निर्देश दिए थे। इसी के तहत रतनगढ़ थाना प्रभारी निरीक्षक मनोज सिंह जादौन के नेतृत्व में टीम ने मुखबिर से सूचना मिलने के बाद खेत की ड्रोन से खोजबीन की। कपास के पौधों के बीच छिपी अफीम स्पष्ट रूप से दिखाई दी, जिसके बाद पुलिस ने आरोपी हिरालाल माली के खेत पर छापा मारा।

आरोपी गिरफ्तार, मादक पदार्थ जब्त

मौके पर पुलिस ने अवैध अफीम के सभी 11,600 पौधों को जब्त किया। आरोपी हिरालाल माली को गिरफ्तार कर एनडीपीएस अधिनियम 1985 के तहत कार्रवाई की गई। पुलिस ने मौके पर ही पौधों का विधिवत तौल कर रिकॉर्ड तैयार किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *