ICC T20 Rankings 2026 : स्पोर्ट्स। इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (International Cricket Council) की ताज़ा टी20 इंटरनेशनल बल्लेबाज़ रैंकिंग में भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज़ ईशान किशन ने शानदार वापसी की है। उन्होंने 17 स्थान की बड़ी छलांग लगाते हुए सीधे दुनिया के नंबर-8 बल्लेबाज़ का स्थान हासिल कर लिया है।
हाल के मैचों में उनकी आक्रामक बल्लेबाज़ी का सीधा असर रैंकिंग पर देखने को मिला है। इस ताज़ा रैंकिंग में टॉप-10 में भारत के चार बल्लेबाज़ शामिल हैं, जो टीम इंडिया की मजबूत टी20 बल्लेबाज़ी लाइन-अप को दर्शाता है।
Indore MBA Student Murder : छोड़ दो ना कुछ नहीं हुआ…हत्या करने के बाद पीयूष को नहीं कोई पछतावा
अभिषेक शर्मा नंबर-1 पर कायम
युवा ओपनर अभिषेक शर्मा 891 रेटिंग अंकों के साथ दुनिया के नंबर-1 टी20 बल्लेबाज़ बने हुए हैं। हालांकि हालिया फॉर्म को लेकर सवाल उठे हैं, लेकिन रैंकिंग में उनकी बादशाहत बरकरार है।
इंग्लैंड के फिल साल्ट (Phil Salt) 808 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर हैं। श्रीलंका के पथुम निसांका (Pathum Nissanka) तीन पायदान ऊपर चढ़कर तीसरे स्थान पर पहुंच गए हैं।
Delhi SUV Accident : सॉरी, डोंट एक्सेप्ट योर सॉरी…किशोर के पिता की माफी पर बोली साहिल की माँ
भारतीय बल्लेबाज़ों का दबदबा
भारत के तिलक वर्मा (Tilak Varma) एक स्थान ऊपर चढ़कर चौथे नंबर पर पहुंच गए हैं। पाकिस्तान के साहिबज़ादा फरहान (Sahibzada Farhan) पांचवें स्थान पर हैं।
टी20 के स्टार बल्लेबाज़ और भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) छठे स्थान पर कायम हैं, जबकि इंग्लैंड के जोस बटलर (Jos Buttler) सातवें नंबर पर हैं।
न्यूज़ीलैंड के टिम सेफ़र्ट (Tim Seifert) नौवें और ऑस्ट्रेलिया के ट्रेविस हेड (Travis Head) दसवें स्थान पर हैं।
ईशान किशन को क्यों मिला बड़ा फायदा?
ईशान किशन ने आईसीसी मेंस T20 वर्ल्ड कप में अब तक खेले तीन मैचों में 158 रन बनाए हैं। उन्होंने 52.66 की औसत और 197.50 के विस्फोटक स्ट्राइक रेट से बल्लेबाज़ी करते हुए दो अर्धशतक जड़े। उनका सर्वोच्च स्कोर 77 रन रहा।
सिर्फ 80 गेंदों में 17 चौके और 10 छक्के लगाकर ईशान ने टॉप ऑर्डर में भारत को तेज शुरुआत दिलाई और रन गति को ऊंचा बनाए रखा। यही दमदार प्रदर्शन उनकी रैंकिंग में 17 पायदान की छलांग की बड़ी वजह बना है।
