Gurugram Inside Story : गुरुग्राम। राष्ट्रीय राजधानी से सटे हरियाणा के गुरुग्राम से एक बेहद दर्दनाक मामला सामने आया है। यहां त्रिपुरा की 19 वर्षीय छात्रा के साथ उसके ही बॉयफ्रेंड ने कथित रूप से क्रूरता की सारी हदें पार कर दीं। दोनों की पहचान एक ऑनलाइन डेटिंग एप के जरिए हुई थी और वे लिव-इन रिलेशन में रह रहे थे। आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है, जबकि युवती गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती है।
डेटिंग एप से शुरू हुई पहचान
जानकारी के मुताबिक, त्रिपुरा की रहने वाली 19 साल की युवती बायोटेक्नोलॉजी की पढ़ाई के लिए गुरुग्राम आई थी। सितंबर 2025 में उसकी मुलाकात एक ऑनलाइन डेटिंग ऐप पर 19 वर्षीय युवक शिवम से हुई। बातचीत बढ़ी, फोन नंबर एक्सचेंज हुए और जल्द ही दोनों रिश्ते में आ गए।
शिवम दिल्ली के नरेला का रहने वाला बताया जा रहा है। कुछ समय बाद दोनों ने गुरुग्राम के सेक्टर-69 स्थित एक पीजी में साथ रहना शुरू कर दिया। परिवार को उनके रिश्ते की जानकारी थी, लेकिन युवती की मां को लिव-इन की बात नहीं पता थी।
तीन दिन तक परिवार से टूटा संपर्क
16 फरवरी को अचानक युवती का परिवार से संपर्क टूट गया। तीन दिन तक कोई खबर नहीं मिलने पर परिवार चिंतित हो गया। 19 फरवरी को युवती ने अपनी मां को फोन कर मदद की गुहार लगाई। उसने बताया कि उसकी जान को खतरा है। इसके बाद परिवार ने तुरंत पुलिस को सूचना दी।
पुलिस ने दरवाजा तोड़कर बचाया
सूचना मिलते ही गुरुग्राम पुलिस हरकत में आई। कॉल लोकेशन के आधार पर जब पुलिस फ्लैट पर पहुंची और दरवाजा तोड़ा, तो युवती गंभीर रूप से घायल अवस्था में मिली।
युवती अधजली हालत में फर्श पर तड़प रही थी। वहीं बैठा उसका बॉयफ्रेंड आराम से लड़की को तड़पता हुआ देखकर खुश हो रहा था। पुलिस को देखते ही उसने भागने की कोशिश की। मगर पुलिस ने उसे अरेस्ट कर लिया।
Bhopal Conversion : सगी बहनें आफरीन-अमरीन चला रही थी धर्मांतरण और सेक्स स्कैंडल का गोरख धंधा
प्राइवेट पार्ट को जलाया
पूछताछ में ऐसी कहानी सामने आई, जिसने पुलिस वालों के भी होश उड़ा दिए। शिवम ने तीन दिन से लड़की को बंधक बनाकर रखा था। उस पर न केवल जानलेवा हमला किया, बल्कि उसे यूरिन पिलाया, उसके प्राइवेट पार्ट को भी जलाया। उसका वीडियो भी बनाया।
आरोपी ने छात्रा के सिर में स्टील की बोतल से हमला किया और रूम में बंधक बनाकर रखा। कभी बेड पर तो कभी अलमारी में उसका सिर मारा। मिट्टी का मटका भी उसके सिर पर मार दिया। प्राइवेट पार्ट पर सैनिटाइजर डालकर आग लगा दी। वहां युवती तड़प रही थी तो आरोपी मजे से उसका वीडियो बना रहा था।
Ladli Behna Yojana : लाड़ली बहना योजना को लेकर विधानसभा में जमकर हंगामा अब मिलेंगे 3 हजार
इसके साथ ही आरोपी ने छात्रा के पैरों में चाकू से घाव किया। तीन तक दिन यह यातनाएं सहती रही। वहां युवती तड़प रही थी तो आरोपी मजे से उसका वीडियो बना रहा था। दरअसल, आरोपी उसके कैरेक्टर पर शक करने लगा था. बस इसी बात से चिढ़कर उसने लड़की के साथ ये सब किया।
गंभीर आरोप और जांच
पुलिस के अनुसार, आरोपी पर युवती को बंधक बनाकर मारपीट करने और गंभीर शारीरिक नुकसान पहुंचाने के आरोप हैं। जांच में सामने आया है कि आरोपी ने युवती के साथ हिंसक व्यवहार किया और उसके साथ दुर्व्यवहार का वीडियो भी बनाया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पीड़िता को तुरंत दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां वह इलाज के दौरान जिंदगी की जंग लड़ रही है।