Guna Rape Case : गुना। मध्य प्रदेश के गुना में 22 वर्षीय युवती के साथ दुष्कर्म का गंभीर मामला सामने आया है। आरोप है कि जिस महिला के यहां युवती पार्लर का काम सीखने जाती थी, उसी महिला ने अपने पति से कई बार दुष्कर्म कराया। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने महिला, उसके पति और देवर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
युवती यास्मीन खान के यहां सीखती थी पार्लर
जानकारी के अनुसार, पीड़िता ने शनिवार शाम कैंट पुलिस स्टेशन गुना में शिकायत दर्ज कराई। एसपी हितिका वासल (SP Hitika Vasal) ने बताया कि युवती गुलाबगंज निवासी यास्मीन खान के यहां पार्लर का काम सीखने जाती थी। इस दौरान यास्मीन का पति शरीफ खान भी अक्सर वहां मौजूद रहता था।
काम के बहाने बुलाया
पीड़िता ने बताया कि करीब चार महीने पहले यास्मीन ने उसे काम के बहाने अपने घर बुलाया। जब वह वहां पहुंची तो यास्मीन घर पर नहीं थी, बल्कि उसका पति मौजूद था। इंतजार के दौरान आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया और किसी को बताने पर जान से मारने और बदनाम करने की धमकी दी। डर के कारण युवती ने यह बात अपने परिवार को नहीं बताई।
युवती ने सुनाई आपबीती
युवती का कहना है कि जब उसने यह बात यास्मीन को बताई, तो उसने मामले को नजरअंदाज करते हुए चुप रहने के लिए कहा। इसके बाद कई बार ऐसा हुआ कि यास्मीन उसे घर बुलाती और धमकाकर अपने पति के साथ कमरे में भेज देती, जहां आरोपी उसके साथ दुष्कर्म करता था और यास्मीन बाहर पहरा देती थी।
MP OBC Reservation : ओबीसी 27% आरक्षण पर बड़ा अपडेट, सुप्रीम कोर्ट ने आदेश में किया संशोधन
पीड़िता ने आगे बताया कि शनिवार को भी आरोपी शरीफ खान ने उसे फोन कर घर बुलाया और नहीं आने पर बदनाम करने की धमकी दी। जब वह वहां पहुंची, तो घर में यास्मीन खान और उसका देवर मुवीन खान भी मौजूद थे। आरोप है कि उनकी मौजूदगी में शरीफ ने युवती को जबरन कमरे में ले जाकर दुष्कर्म करने का प्रयास किया।
परिजनों ने बचाया
विरोध करने पर दोनों के बीच हाथापाई हुई, जिसमें आरोपी घायल हो गया। इसी दौरान किसी ने युवती के परिजनों को सूचना दे दी। मौके पर पहुंचे परिजनों ने युवती को बाहर निकाला। परिजनों को देखकर आरोपी भागने लगा और भागते समय गिरकर घायल हो गया।
Petrol Pump Kerosene : इन शर्तों पर मिलेगा पेट्रोल पंप पर केरोसिन, जानिए क्यों लिया केंद्र ये फैसला
पुलिस ने पीड़िता की शिकायत के आधार पर शरीफ खान, यास्मीन खान और मुवीन खान के खिलाफ दुष्कर्म सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और आरोपियों के खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।