Aayudh

Categories

Gujarat School Bomb Threat : गुजरात के एक दर्जन से ज्यादा स्कूलों को बम की धमकी, बोले- खालिस्तान बना देंगे …

Gujarat School Bomb Threat

हाइलाइट्स

  • अहमदाबाद और वडोदरा के 13 स्कूलों को बम की धमकी।
  • ईमेल में स्कूल और बसों में विस्फोटक लगाने का दावा।
  • खालिस्तान का जिक्र और पीएम मोदी-अमित शाह पर आपत्तिजनक भाषा।

Gujarat School Bomb Threat : गुजरात। अहमदाबाद और वडोदरा के कम से कम 13 स्कूलों को सोमवार को बम की धमकी भरे ईमेल मिलने के बाद तुरंत खाली करा लिया गया। सुरक्षा एजेंसियों ने बड़े पैमाने पर सर्च ऑपरेशन शुरू किया और छात्रों को एहतियात के तौर पर छुट्टी दे दी गई।

Rajasthan Chemical Factory Fire : राजस्थान में केमिकल फैक्ट्री में भयंकर आग, 7 कर्मचारी जिंदा जले

कितने स्कूल आए निशाने पर

अधिकारियों के मुताबिक अहमदाबाद के सात और वडोदरा के छह स्कूलों को धमकी मिलने की पुष्टि हुई है। इसके अलावा दो से तीन अन्य स्कूलों को भी ऐसे ही ईमेल मिलने की सूचना की जांच की जा रही है।

किन स्कूलों को मिला मेल

अहमदाबाद में वस्त्रपुर का एशिया स्कूल, सैटेलाइट का ए-वन स्कूल, मकरबा का डीएवी इंटरनेशनल स्कूल और अंकुर इंटरनेशनल स्कूल शामिल हैं। वडोदरा में उर्मी स्कूल, डी.आर. अमीन स्कूल और नालंदा स्कूल को टारगेट किया गया।

Bhullar Bail Rejected : रिश्वत लेते गिरफ्तार हुए सस्पेंड DIG भुल्लर जेल में रहेंगे, हाई कोर्ट से बड़ा झटका

ईमेल में बम लगाने का दावा

धमकी भरे ईमेल में स्कूल कैंपस और बसों में विस्फोटक रखने का दावा किया गया था। मैसेज मिलते ही स्कूल प्रशासन ने पुलिस को सूचना दी और कैंपस खाली कराकर जांच शुरू करवाई।

पूरी ताकत के साथ सर्च ऑपरेशन

सभी स्कूलों में बम डिटेक्शन एंड डिस्पोजल स्क्वॉड, डॉग स्क्वॉड, लोकल पुलिस और सीनियर अधिकारियों की टीम तैनात की गई। पार्किंग में खड़ी गाड़ियों की भी जांच की गई और फायर ब्रिगेड को स्टैंडबाय पर रखा गया।

Delhi Blast Update : JK में ‘वाइट कॉलर’ आतंकी मॉड्यूल का खुलासा, डॉक्टरों ने बनाया ‘अंसार अंतरिम’ आतंकी संगठन

अब तक कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला

अहमदाबाद के जॉइंट पुलिस कमिश्नर (क्राइम) शरद सिंघल ने बताया कि अभी तक किसी भी स्कूल में कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली है। ईमेल भेजने वाले के खिलाफ FIR दर्ज की जा रही है और उसकी पहचान की कोशिश की जा रही है।

वडोदरा पुलिस ने क्या कहा

वडोदरा के पुलिस कमिश्नर नरसिम्हा कोमर ने कहा कि शुरुआती जांच में यह धमकी पहले की तरह फर्जी लग रही है, लेकिन पूरी जांच के लिए बम स्क्वॉड की टीमों को तैनात किया गया है।

IND vs PAK Match Highlights : सचिन बोले- किशन की दमदार पारी, पाकिस्तान को 61 रनों से रौंदा ; T20 WC हाइलाइट्स

खालिस्तान का जिक्र

ईमेल में गुजरात को खालिस्तान बनाने की धमकी दी गई और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व गृह मंत्री अमित शाह के खिलाफ आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल किया गया। डीसीपी अजित आर्यन के मुताबिक ईमेल पंजाबी भाषा में भेजा गया है और क्राइम ब्रांच इसकी जांच कर रही है।

हॉस्टल भी कराया गया खाली

वडोदरा के उर्मी स्कूल में हॉस्टल को भी खाली कराया गया ताकि सुरक्षा एजेंसियां बिना किसी जोखिम के पूरी जांच कर सकें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *