Gold Silver Prices Today : नई दिल्ली। सोने और चांदी की कीमतों में आज यानी 6 फरवरी को बड़ी गिरावट दर्ज की गई है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन के अनुसार, सर्राफा बाजार में चांदी की कीमत 13,155 रुपये गिरकर 2,41,184 रुपये प्रति किलो रह गई है। इससे पहले चांदी का भाव 2,54,339 रुपये प्रति किलो था। बीते दो दिनों में चांदी कुल 41,278 रुपये सस्ती हो चुकी है।
Gold-Silver Crash : शेयर बाजार में भारी गिरावट, सोना-चांदी भी क्रैश, निवेशकों में हड़कंप
24 कैरेट सोने का भाव 1,013 रुपये घटा
सोने की कीमत में भी गिरावट देखने को मिली है। 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का भाव आज 1,013 रुपये घटकर 1,51,489 रुपये पर आ गया है। इससे पहले यह 1,52,502 रुपये पर था।
बीते दो दिनों में सोना कुल 6,669 रुपये सस्ता हुआ है। गौरतलब है कि 29 जनवरी को सर्राफा बाजार में सोने ने 1,76,121 रुपये और चांदी ने 3,85,933 रुपये प्रति किलो का ऑल टाइम हाई स्तर छुआ था।
Manipur Violence : नई सरकार बनने के 24 घंटे बाद ही मणिपुर में हिंसा, जानिए क्या है इसकी वजह
चांदी और सोने के दामों में बड़ी गिरावट
इससे पहले भी चांदी और सोने के दामों में बड़ी गिरावट देखी गई थी। 29 जनवरी से 2 फरवरी के बीच चांदी की कीमत करीब 1.60 लाख रुपये कम हो गई थी, जबकि सोने के दाम में करीब 26 हजार रुपये की गिरावट आई थी।
वायदा कारोबार यानी MCX पर चांदी 4 लाख रुपये से गिरकर 2.41 लाख रुपये प्रति किलो तक आ गई थी। वहीं 10 ग्राम 24 कैरेट सोना 1.70 लाख रुपये से गिरकर 1.40 लाख रुपये तक पहुंच गया था। हालांकि इसके बाद दोनों धातुओं के दामों में फिर से तेजी देखने को मिली थी।
सोने और चांदी क्रैश का कारण
विशेषज्ञों के मुताबिक सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट के पीछे दो बड़ी वजहें हैं। पहली वजह प्रॉफिट बुकिंग है। हाल के दिनों में सोना और चांदी रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच गए थे, जिसके बाद निवेशकों ने मुनाफा कमाने के लिए बिक्री शुरू कर दी।
दूसरी वजह फिजिकल डिमांड में कमी है। ऑल टाइम हाई के बाद बाजार में सोने और चांदी की मांग कमजोर हुई है, साथ ही चांदी के औद्योगिक उपयोग को लेकर भी चिंताएं बढ़ी हैं।
इन बातों का रखे ध्यान
इस बीच ज्वेलरी खरीदने की योजना बना रहे लोगों को कुछ बातों का खास ध्यान रखने की सलाह दी जा रही है। सोना खरीदते समय उसकी कीमत और वजन जरूर जांच लें। खरीदारी के दिन सोने का भाव अलग-अलग सोर्स से क्रॉस चेक करना बेहतर रहता है। यह भी ध्यान रखें कि 24 कैरेट, 22 कैरेट और 18 कैरेट सोने की कीमतें अलग-अलग होती हैं। इससे ग्राहक को सही दाम पर शुद्ध सोना खरीदने में मदद मिलती है।