Aayudh

Categories

Gold Silver Price Today : चांदी में लगातार तीसरी गिरावट, आज 2,949 रुपए सस्ती, सोना 1,315 रुपए महंगा

Gold-Silver Crash

Gold Silver Price Today : सर्राफा बाजार में चांदी की कीमतों में लगातार तीसरे दिन 16 फरवरी को गिरावट दर्ज की गई। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के मुताबिक एक किलो चांदी 2,949 रुपए गिरकर 2,39,484 रुपए पर आ गई। इससे पहले शुक्रवार को इसकी कीमत 2,42,433 रुपए प्रति किलो थी।

वहीं सोने की बात करें तो 24 कैरेट सोना 1,315 रुपए महंगा होकर 1,54,080 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया, जो पहले 1,52,765 रुपए था। हालांकि पिछले तीन कारोबारी दिनों में चांदी 26,965 रुपए और सोना 3,242 रुपए तक सस्ता हो चुका है।

IAS Avi Prasad : कौन हैं IAS अवि प्रसाद? जिनकी तीसरी शादी से मचा बवाल, डिप्टी सेक्रेटरी संग लव स्टोरी चर्चा में

ऑल टाइम हाई से अब तक भारी गिरावट

29 जनवरी को सर्राफा बाजार में सोने और चांदी ने रिकॉर्ड स्तर बनाया था। उस समय सोना 1,76,121 रुपए और चांदी 3,85,933 रुपए प्रति किलो पर पहुंच गई थी। लेकिन इसके बाद से सोना 22,041 रुपए और चांदी 1,46,449 रुपए तक सस्ती हो चुकी है, जिससे निवेशकों का रुझान फिर से बाजार की ओर बढ़ा है।

अलग-अलग शहरों में अलग क्यों होते हैं रेट

IBJA द्वारा जारी कीमतों में 3% जीएसटी, मेकिंग चार्ज और ज्वेलर्स का मार्जिन शामिल नहीं होता, इसलिए अलग-अलग शहरों में सोने-चांदी के रेट अलग नजर आते हैं। इन बेस रेट्स का इस्तेमाल भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) सोवरेन गोल्ड बॉन्ड के दाम तय करने के लिए करता है, वहीं कई बैंक गोल्ड लोन की वैल्यू तय करने में भी इन्हीं कीमतों को आधार मानते हैं।

Youngest Organ Donor : 10 महीने की आलिन बनीं सबसे छोटी ऑर्गन डोनर, पांच मरीजों को मिली नई जिंदगी

गिरावट के बीच बढ़ी खरीदारी

पिछले कुछ दिनों में आई तेज गिरावट के बाद निवेशकों ने निचले स्तर पर खरीदारी शुरू कर दी है। सोना करीब 15% तक सस्ता होने से बाजार में मांग बढ़ी है। हालांकि जानकार सलाह दे रहे हैं कि एकमुश्त निवेश करने के बजाय धीरे-धीरे पैसा लगाना ज्यादा सुरक्षित और फायदेमंद रहेगा।

सोना खरीदते समय रखें ये ध्यान

सोना खरीदते समय हमेशा भारतीय मानक ब्यूरो (BIS) का हॉलमार्क लगा सर्टिफाइड गोल्ड ही लें। इससे शुद्धता की गारंटी मिलती है। साथ ही खरीदारी से पहले अलग-अलग स्रोतों से उस दिन का भाव जरूर चेक करें, क्योंकि 24, 22 और 18 कैरेट के रेट अलग-अलग होते हैं।

Rajpal Yadav Bail : राजपाल यादव को दिल्ली हाईकोर्ट से राहत,18 मार्च तक मिली अंतरिम जमानत

असली चांदी की पहचान ऐसे करें

असली चांदी की पहचान के लिए कुछ आसान तरीके अपनाए जा सकते हैं। मैग्नेट टेस्ट में असली सिल्वर चुंबक से नहीं चिपकती। आइस टेस्ट में चांदी पर रखी बर्फ तेजी से पिघलती है।

असली चांदी में किसी तरह की गंध नहीं होती, जबकि नकली में कॉपर जैसी स्मेल आ सकती है। वहीं सफेद कपड़े से रगड़ने पर काला निशान आना भी असली होने की निशानी माना जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *