Aayudh

Categories

Gold Silver Price Today : चांदी 1.60 लाख गिरी और सोना पहुंचा 1.40 लाख ; जानिए आज के ताजा भाव!

Gold Silver Price Today

हाइलाइट्स

  • लगातार तीन दिनों से सोना-चांदी में भारी गिरावट।
  • MCX पर चांदी 9% और सोना 6% टूटा।
  • सर्राफा बाजार में भी भाव नीचे आए, IBJA ने नए रेट जारी किए।

Gold Silver Price Today : नई दिल्ली। सोने और चांदी के बाजार में इन दिनों उथल-पुथल मची हुई है। पिछले तीन दिनों से लगातार गिरावट देखने को मिल रही है। आज यानी 2 फरवरी 2026 को वायदा बाजार (MCX) पर चांदी में करीब 23,000 रुपये यानी 9% की बड़ी गिरावट आई। 1 किलो चांदी का भाव अब 2.41 लाख रुपये के आसपास पहुंच गया है। सोने में भी लगभग 7,000 रुपये यानी 6% की कमी दर्ज की गई। 10 ग्राम सोना अब 1.40 लाख रुपये के स्तर पर ट्रेड कर रहा है। सर्राफा बाजार में भी यही हाल है।

इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार, 1 किलो चांदी 2.36 लाख रुपये पर आई है। वहीं 10 ग्राम 24 कैरेट सोना 1.42 लाख रुपये के आसपास है। पिछले कुछ दिनों में रिकॉर्ड ऊंचाई छूने के बाद यह अचानक गिरावट निवेशकों के लिए चौंकाने वाली है।

Pune Porsche Case Update : पुणे पोर्श मामले में 3 को जमानत, सबूतों से छेड़छाड़ का था आरोप

MCX पर तीन दिनों की भारी गिरावट

MCX पर 29 जनवरी को सोना 1.69 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम पर था। आज यह 1.40 लाख रुपये के करीब पहुंच गया। चांदी 4.01 लाख रुपये प्रति किलो से गिरकर 2.40 लाख रुपये पर आ गई।

यह गिरावट प्रॉफिट बुकिंग और मार्जिन हाइक से जुड़ी है। तीन दिनों में सोना करीब 30,000 रुपये और चांदी 1.60 लाख रुपये सस्ती हो चुकी है। विशेषज्ञों का कहना है कि यह गिरावट जल्द रुक सकती है या और गहरी हो सकती है।

T20 World Cup 2026 : भारत से मैच के बहिष्कार पर ICC सख्त, PCB को दे दी ये बड़ी चेतावनी

सर्राफा बाजार में आज के भाव

IBJA के मुताबिक, आज चांदी 29,255 रुपये प्रति किलो सस्ती हुई। सोना 6,427 रुपये प्रति 10 ग्राम कम हुआ। चांदी अब 2,36,496 रुपये प्रति किलो पर है। 24 कैरेट सोना 1,42,270 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड कर रहा है। शहरों में भाव थोड़े अलग-अलग हो सकते हैं।

गिरावट के मुख्य दो कारण

पहला कारण प्रॉफिट बुकिंग है। हाल में सोना-चांदी रिकॉर्ड हाई पर पहुंचे थे। निवेशकों ने मुनाफा वसूलने के लिए बड़े पैमाने पर बिकवाली की। दूसरा, फिजिकल डिमांड कमजोर हुई। औद्योगिक उपयोग में चिंताएं बढ़ीं। साथ ही CME ने मार्जिन बढ़ाया, जिससे दबाव बढ़ा।

MP in Budget 2026 : केंद्रीय बजट से MP को झटका, कर हिस्सेदारी घटी; जानिए और क्या मिला

मार्जिन बढ़ने से क्यों दबाव?

शिकागो मर्केंटाइल एक्सचेंज (CME) ने सोने पर मार्जिन 6% से 8% और चांदी पर 11% से 15% कर दिया। मार्जिन बढ़ने से ट्रेडर्स को ज्यादा पैसा जमा करना पड़ता है। जिनके पास तुरंत पैसा नहीं, उन्हें बेचना पड़ता है। इससे सामूहिक बिकवाली होती है और दाम गिरते हैं।

सोना खरीदते समय ध्यान रखें ये दो बातें

1. हमेशा BIS हॉलमार्क वाला सर्टिफाइड सोना खरीदें। हॉलमार्क नंबर जैसे AZ4524 से शुद्धता पता चलती है।
2. वजन और भाव क्रॉस-चेक करें। IBJA वेबसाइट या अन्य सोर्स से दिन का सही रेट देखें। 24, 22 और 18 कैरेट के भाव अलग होते हैं।

New Rules 2026 : आज से सिगरेट 40% तक महंगी! गैस सिलेंडर 50 रुपए बढ़ा, जानिए 6 बड़े बदलाव

कैसे पहचाने असली चांदी

1. मैग्नेट टेस्ट: असली चांदी चुंबक से नहीं चिपकती।
2. आइस टेस्ट: बर्फ रखें तो तेजी से पिघलेगी।
3. स्मेल टेस्ट: असली में कोई गंध नहीं होती।
4. क्लॉथ टेस्ट: सफेद कपड़े पर रगड़ें तो काला निशान आता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *