Gold Silver Price Today : नई दिल्ली। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर बीते कारोबारी दिन सोना और चांदी की कीमतों में जोरदार गिरावट देखने को मिली। खासकर मंगलवार रात को दोनों कीमती धातुओं के भाव अचानक धड़ाम हो गए। हालांकि बुधवार सुबह बाजार खुलते ही कीमतों में फिर से तेजी दिखाई दी और दोनों धातुएं रिकवरी मोड में नजर आईं।
Anganwadi Salary Increase : आंगनबाड़ी महिलाओं को सीएम का तोहफा, मानदेय बढ़ाने की घोषणा
रात में चांदी में आया बड़ा क्रैश
मंगलवार रात चांदी की कीमतों में 5 फीसदी से ज्यादा की गिरावट दर्ज की गई। 5 मार्च एक्सपायरी वाली चांदी का भाव करीब 13,378 रुपये टूटकर 2,26,513 रुपये प्रति किलो तक आ गया था।
यह अपने 29 जनवरी के ऑल टाइम हाई 4,20,048 रुपये प्रति किलो से लगभग 1,93,535 रुपये सस्ती हो चुकी है। हालांकि कारोबार बंद होने तक इसमें हल्की सुधार के साथ चांदी 2,28,783 रुपये प्रति किलो पर बंद हुई।
Courts Bomb Threats : कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, ईमेल मिलते ही खाली कराया परिसर
बुधवार को दिखी तेजी
बुधवार सुबह जैसे ही कारोबार शुरू हुआ, चांदी के दाम में फिर से तेजी आ गई। खबर लिखे जाने तक चांदी का भाव 5,000 रुपये से ज्यादा बढ़कर करीब 2,34,000 रुपये प्रति किलो पर पहुंच गया।
सोने में भी गिरावट के बाद उछाल
चांदी की तरह सोने की कीमत में भी मंगलवार रात करीब 2.5 फीसदी की गिरावट आई थी। वायदा कारोबार के अंत में 24 कैरेट सोना 1,51,418 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ लेकिन बुधवार को बाजार खुलते ही सोना फिर से चढ़ गया और करीब 1.15 फीसदी की बढ़त के साथ 1,53,165 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार करता दिखाई दिया।
हाई लेवल से अब भी काफी सस्ता
29 जनवरी को सोना अपने ऑल टाइम हाई 1,93,096 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंचा था। इसके बाद लगातार गिरावट का दौर शुरू हुआ। ताजा बढ़त के बावजूद सोना अभी भी अपने उच्चतम स्तर से करीब 40,000 रुपये प्रति 10 ग्राम सस्ता चल रहा है।
निवेशकों की नजर बाजार पर
विशेषज्ञों के मुताबिक अचानक आई गिरावट के बाद कीमतों में रिकवरी से बाजार में उतार-चढ़ाव का माहौल बना हुआ है। ऐसे में निवेशक आने वाले दिनों में सोना-चांदी की चाल पर नजर बनाए हुए हैं।