Aayudh

Categories

GOLD SILVER PRICE: सोने की कीमत इस हफ्ते ₹687 बढ़ी, चांदी ₹2,496 सस्ती

GOLD SILVER PRICE

HIGHLIGHTS:

  • सोने की कीमत 1,52,765 रुपए प्रति 10 ग्राम, चांदी 2,42,433 रुपए प्रति किलो
  • इस साल सोना 19,570 रुपए, चांदी 12,013 रुपए महंगी हुई
  • 2025 में सोना 75% और चांदी 167% महंगी
  • BIS हॉलमार्क और कीमत क्रॉस-चेक करना जरूरी
  • भारतीय घरों में सोने की कुल वैल्यू 5 ट्रिलियन डॉलर से अधिक
GOLD SILVER PRICE
GOLD SILVER PRICE

GOLD SILVER PRICE: नई दिल्ली। चंडी और सोने की कीमतों में इस हफ्ते हल्की बढ़त और गिरावट देखने को मिली। बता दें कि शुक्रवार, 13 फरवरी 2026 को सोने का भाव 687 रुपए बढ़कर 1,52,765 रुपए प्रति 10 ग्राम पहुंच गया। पिछले हफ्ते, 6 फरवरी को यह कीमत 1,52,078 रुपए थी।

वहीं चांदी की कीमत इस हफ्ते 2,496 रुपए गिरकर 2,42,433 रुपए प्रति किलो हो गई। 6 फरवरी को चांदी की कीमत 2,44,929 रुपए प्रति किलो थी। हालांकि 11 फरवरी को सोना 1,57,322 रुपए और चांदी 2,66,449 रुपए तक भी पहुंच गई थी।

MAHASHIVRATRI 2026: बाबा महाकाल का अलौकिक श्रृंगार, महाशिवरात्रि से पहले जगमगाया दरबार

साल की शुरूआत से अब तक बड़ा उछाल

31 दिसंबर 2025 को सोने का भाव 1,33,195 रुपए था, यानी अब तक 19,570 रुपए की बढ़त। चांदी की कीमत 31 दिसंबर 2025 तक 2,30,420 रुपए से बढ़कर 2,42,433 रुपए प्रति किलो हो गई, यानी 12,013 रुपए का इजाफा।

2025 में सोना और चांदी ने तोड़े रिकॉर्ड

सोना 2025 में 57,033 रुपए (लगभग 75%) महंगा हुआ, 10 ग्राम की कीमत 76,162 रुपए से बढ़कर 1,33,195 रुपए हो गई।

चांदी ने 1.44 लाख रुपए (167%) की उछाल मारी, 1 किलो की कीमत 86,017 रुपए से 2,30,420 रुपए हुई।

T20 WORLD CUP 2026: “जवाब कल मिलेगा” — भारत मैच से पहले पाक कप्तान का बड़ा बयान

सोना खरीदते समय ध्यान रखें

सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें: BIS हॉलमार्क वाला सोना ही लें। हॉलमार्क नंबर अल्फान्यूमेरिक होता है, जैसे AZ4524।

कीमत क्रॉस चेक करें: खरीद के दिन सोने का सही वजन और कैरेट (24, 22, 18) के हिसाब से कीमत की जांच करें।

GANDHI MEDICAL COLLLEGE: गांधी मेडिकल कॉलेज छात्रा की मौत पर बवाल, आधी रात हॉस्टल पहुंची पुलिस का विरोध

भारत में सोने की वैल्यू रिकॉर्ड हाई

मॉर्गन स्टेनली की रिपोर्ट के मुताबिक भारतीय घरों में लगभग 34,600 टन सोना जमा है। इसकी कुल वैल्यू 5 ट्रिलियन डॉलर (₹450 लाख करोड़) से अधिक है, जो देश की कुल GDP से भी ज्यादा है।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना 4,500 डॉलर प्रति औंस (करीब 28 ग्राम) के पार ट्रेड कर रहा है। रुपए में इसकी वैल्यू करीब 1.30 लाख रुपए प्रति 10 ग्राम है, जो घरेलू बाजार की कीमतों से थोड़ी कम है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *