Gold Silver Price : नई दिल्ली। सर्राफा बाजार में 27 फरवरी को सोना और चांदी की कीमतों में तेज बढ़त देखने को मिली है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन के मुताबिक 10 ग्राम 24 कैरेट सोना 1,065 रुपए महंगा होकर 1.59 लाख पर पहुंच गया है। वहीं एक किलो चांदी 7,233 रुपए बढ़कर 2.61 लाख हो गई है।
इस साल की शुरुआत से ही दोनों कीमती धातुओं के दाम में लगातार उतार-चढ़ाव बना हुआ है। 2026 में अब तक सोना 25,892 और चांदी 37,480 महंगी हो चुकी है। इससे पहले 29 जनवरी को सोने ने 1.76 लाख और चांदी ने 3.86 लाख का ऑलटाइम हाई बनाया था।
Kolkata Earthquake : कोलकाता में 5.5 तीव्रता से आया भूकंप, घरों-दफ्तरों से बाहर निकले लोग
हर शहर में अलग क्यों होता है सोने का भाव?
देश के अलग-अलग शहरों में सोने के रेट अलग होने के पीछे कई वजहें हैं।
ट्रांसपोर्ट और सुरक्षा खर्च: सोना एक जगह से दूसरी जगह ले जाने में ज्यादा लागत आती है।
डिमांड का फर्क: दक्षिण भारत में ज्यादा खरीदारी होने से वहां सोना कभी-कभी सस्ता मिल जाता है।
लोकल ज्वेलर्स एसोसिएशन: हर शहर की मांग और सप्लाई के हिसाब से रेट तय होते हैं।
पुराना स्टॉक: जिन ज्वेलर्स ने पहले सस्ते में सोना खरीदा होता है, वे कम कीमत पर बेच सकते हैं।
Stock Market Today : आज शेयर बाजार में गिरावट, सेंसेक्स 600 तो निफ्टी में 200 अंक टूटा
सोना-चांदी महंगा होने की मुख्य वजहें
- MCX और NSE पर गोल्ड-सिल्वर फ्यूचर्स में एक्स्ट्रा मार्जिन हटने से निवेश बढ़ा है।
- मिडिल ईस्ट में तनाव और रूस-यूक्रेन वार्ता फेल होने से लोग सुरक्षित निवेश के तौर पर सोना खरीद रहे हैं।
- अमेरिका में ब्याज दरें घटने की उम्मीद से गोल्ड की मांग बढ़ रही है।
- हाल की गिरावट के बाद निवेशकों ने सस्ते में खरीदारी की है।
क्या सोना ₹1.80 लाख तक जाएगा?
ग्लोबल इन्वेस्टमेंट बैंक UBS का मानना है कि 2026 में सोने की कीमतों में और तेजी आ सकती है। दुनियाभर के केंद्रीय बैंक लगातार सोना खरीद रहे हैं और गोल्ड ETF में निवेश भी बढ़ रहा है। ऐसे में साल के बीच तक सोना ₹1.80 लाख प्रति 10 ग्राम तक पहुंच सकता है।
सोना खरीदते समय रखें ये सावधानियां
1. हमेशा ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड्स (BIS) हॉलमार्क वाला सर्टिफाइड सोना ही खरीदें।
2. खरीदारी से पहले अलग-अलग सोर्स से उस दिन का रेट जरूर चेक करें।
असली चांदी पहचानने के आसान तरीके
चुंबक से न चिपके तो असली।
बर्फ जल्दी पिघले तो असली।
कोई गंध न आए।
सफेद कपड़े पर रगड़ने से काला निशान आए।
Whatsapp New Update : सिम नहीं तो बंद हो जायेगा आपका WhatsApp, ये है नया नियम
ग्लोबल हालात और निवेश बढ़ने से सोना-चांदी की कीमतों में तेजी बनी हुई है। आने वाले समय में सोने के नए रिकॉर्ड बनाने की संभावना भी जताई जा रही है।