Gold Silver Crash : नई दिल्ली। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के हालिया संबोधन के बाद सोने और चांदी की कीमतों में भारी गिरावट देखने को मिली है। उनके बयान से संकेत मिला है कि अगले दो से तीन हफ्तों में कोई बड़ा कदम उठाया जा सकता है, जिससे वैश्विक बाजार का माहौल प्रभावित हुआ है।
ट्रंप ने होर्मुज मार्ग को लेकर भी टिप्पणी की। उन्होंने कहा कि अमेरिका उस रास्ते से तेल नहीं लाता है, इसलिए जिन देशों की निर्भरता उस मार्ग पर है, उन्हें आगे आकर चिंता करनी चाहिए। हालांकि, उन्होंने यह भी कहा कि अमेरिका मदद करने के लिए तैयार है।
Silver – Gold Price Today : सोना-चांदी में फिर उछाल, आज सोना 2836 रुपए महंगा, जानिए ताजा रेट
इस बयान के बाद डॉलर में मजबूती देखने को मिली, जिसका असर सीधे तौर पर सोने-चांदी की कीमतों पर पड़ा। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर 5 मई वायदा के लिए चांदी का भाव करीब 13,000 रुपये गिरकर 2,29,888 रुपये प्रति किलो पर आ गया। वहीं, सोने की कीमत में भी बड़ी गिरावट दर्ज की गई और यह 2,200 रुपये टूटकर 1,51,161 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया।
अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोने-चांदी के दामों में तेज गिरावट देखने को मिली। ग्लोबल मार्केट में सोने की कीमत 2.15 फीसदी गिरकर 4,710.95 डॉलर प्रति औंस पर आ गई। इसी तरह चांदी के दाम 5.20 फीसदी टूटकर 72.108 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गए।
Middle East Conflict : NATO से अलग हो सकता है अमेरिका! ट्रम्प का बड़ा बयान, बताया कागजी शेर
सोने-चांदी में गिरावट के साथ ही भारतीय शेयर बाजार पर भी दबाव देखा गया। सेंसेक्स में 1500 अंकों से ज्यादा की गिरावट आई, जबकि निफ्टी 420 अंकों से अधिक लुढ़क गया।
सोने-चांदी की कीमतों में इस बड़ी गिरावट के कारण
विशेषज्ञों के अनुसार, सोने-चांदी की कीमतों में इस बड़ी गिरावट के पीछे कई कारण हैं। पहला कारण ट्रंप का बयान है, जिसने बाजार की धारणा को नकारात्मक कर दिया है। उनके 2 से 3 हफ्तों में बड़ी कार्रवाई के संकेत से वैश्विक तनाव बढ़ने की आशंका बनी है।
दूसरा कारण कच्चे तेल की कीमतों में तेजी है। कच्चा तेल 8 डॉलर प्रति बैरल से अधिक बढ़कर 106 डॉलर प्रति बैरल के पार पहुंच गया है, जिससे बाजार में अस्थिरता बढ़ी है।
तीसरा बड़ा कारण डॉलर की मजबूती है। डॉलर इंडेक्स करीब 100 के स्तर पर पहुंच गया है, जबकि भारतीय रुपया डॉलर के मुकाबले 94 के स्तर के करीब बना हुआ है। डॉलर मजबूत होने पर सोने-चांदी की कीमतों पर दबाव पड़ता है, जिसके चलते इनमें गिरावट देखने को मिलती है।
MP Weather Today : मध्यप्रदेश में बदला मौसम, 30 जिलों में ओले- बारिश का अलर्ट; किसानों की बढ़ी चिंता
कुल मिलाकर, ट्रंप के बयान के बाद वैश्विक बाजार में अनिश्चितता बढ़ी है, जिसका असर सीधे तौर पर सोने-चांदी और शेयर बाजार पर देखने को मिल रहा है। आने वाले दिनों में बाजार की दिशा काफी हद तक वैश्विक घटनाक्रम पर निर्भर करेगी।
नोट- सोना-चांदी या अन्य असेट में खरीदारी से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की मदद जरूर लें।