Gold Silver and Share Market Today : मुंबई। देश में 9 अप्रैल को सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार, 10 ग्राम 24 कैरेट सोना 1 हजार रुपए सस्ता होकर 1.50 लाख रुपए पर आ गया है, जबकि इससे पहले यह 1.51 लाख रुपए पर था। वहीं चांदी की कीमत में बड़ी गिरावट देखने को मिली है और एक किलो चांदी 9 हजार रुपए घटकर 2.35 लाख रुपए रह गई है।
ऑल टाइम हाई से 25 हजार रुपए नीचे सोना
सोने की कीमतों में यह गिरावट ऐसे समय में आई है, जब यह अपने ऑल टाइम हाई से करीब 25 हजार रुपए नीचे आ चुका है। 29 जनवरी 2026 को सोने ने 1.76 लाख रुपए का उच्चतम स्तर बनाया था।
वहीं चांदी में और भी ज्यादा उतार-चढ़ाव देखने को मिला है। चांदी अपने ऑल टाइम हाई 3.86 लाख रुपए से गिरकर अब 2.35 लाख रुपए पर आ गई है, यानी इसमें 1.51 लाख रुपए की बड़ी गिरावट आ चुकी है।
विशेषज्ञों के अनुसार, साल की शुरुआत में सोने में तेजी देखने को मिली थी, लेकिन हाल के हफ्तों में मुनाफावसूली और ईरान से जुड़े तनाव के कारण कीमतों में गिरावट आई है।
Israel US Iran War Update : इजरायली हमले में मारा गया हिजबुल्लाह का नया चीफ नईम कासिम, IDF का दावा
शेयर बाजार का ऐसा हाल
शेयर बाजार की बात करें तो गुरुवार 9 अप्रैल को बाजार में कमजोरी का माहौल बना हुआ है। सेंसेक्स करीब 700 अंक यानी 0.90% गिरकर 76,850 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। वहीं निफ्टी भी 170 अंक यानी 0.71% टूटकर 23,830 पर आ गया है। बाजार में आज ऑटो, आईटी और रियल्टी सेक्टर के शेयरों में बिकवाली देखी जा रही है।
8 अप्रैल को जोरदार तेजी
हालांकि, इससे एक दिन पहले यानी 8 अप्रैल को बाजार में जोरदार तेजी देखने को मिली थी। अमेरिका और ईरान के बीच 2 हफ्ते के सीजफायर के ऐलान के बाद सेंसेक्स 2946 अंक यानी 3.95% उछलकर 77,563 पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी भी 874 अंक यानी 3.78% की बढ़त के साथ 23,997 पर पहुंच गया था।
Iran War Ceasefire : पाकिस्तान पर दबाव डालकर अमेरिका ने ईरान से कराई सीजफायर डील
एशियाई शेयर बाजारों में गिरावट
एशियाई शेयर बाजारों में भी 9 अप्रैल को गिरावट का रुख देखने को मिला। दक्षिण कोरिया का कोस्पी इंडेक्स 88 अंक गिरकर 5784 पर बंद हुआ, जिसमें 1.50% की गिरावट रही।
जापान का निक्केई 438 अंक टूटकर 55,870 पर पहुंच गया, जो 0.78% की गिरावट है। हांगकांग का हैंगसेंग 90 अंक गिरकर 25,803 पर बंद हुआ, जबकि चीन का शंघाई कंपोजिट 29 अंक गिरकर 3,965 पर आ गया।
अमेरिकी शेयर बाजार में तेजी
8 अप्रैल को अमेरिकी शेयर बाजार में जबरदस्त तेजी देखने को मिली थी। डाउ जोन्स 1,325 अंक उछलकर 47,910 पर बंद हुआ, जो 2.85% की बढ़त है। नैस्डैक 617 अंक चढ़कर 22,635 पर पहुंच गया और S&P 500 इंडेक्स 166 अंक बढ़कर 6,783 पर बंद हुआ। इस दौरान पूरे दिन बाजार में खरीदारी का माहौल बना रहा।
US-Iran War : सीजफायर के कुछ घंटों बाद ही ईरानी ऑयल रिफाइनरी पर हमला, ईरान ने कुवैत पर किया अटैक
सोना खरीदने वालों के लिए विशेषज्ञों ने सलाह दी है कि हमेशा बीआईएस हॉलमार्क वाला प्रमाणित सोना ही खरीदें और खरीदारी से पहले उसकी कीमत विभिन्न स्रोतों से जरूर जांच लें। इससे ग्राहकों को सही गुणवत्ता और उचित मूल्य मिल सकेगा।