Aayudh

Categories

GIRL DUMPED IN BOX: सोशल मीडिया से शादी, फिर मौत! संदूक में मिला सिया का शव

BHOPAL CRIMES

HIGHLIGHTS:

  • संदूक में मिला सिया का शव
  • आरोपी समीर की तीसरी पत्नी थी मृतका
  • इंस्टाग्राम से हुई थी पहचान
  • दहेज में मिले बक्से में छिपाई गई लाश
  • हत्या के बाद जबलपुर गया था आरोपी

GIRL DUMPED IN BOX: मध्यप्रदेश। भोपाल के निशातपुरा थाना क्षेत्र में उस समय सनसनी फैल गई जब पानी की टंकी के पास पड़े एक संदूक से तेज दुर्गंध आने पर स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। बात दें कि पुलिस ने जब संदूक को पानी से बाहर निकाला तो उसके अंदर एक महिला का शव मिला। फॉरेंसिक जांच के बाद मृतका की पहचान सिया के रूप में हुई, जो आरोपी समीर की तीसरी पत्नी बताई जा रही है। सुचना की माने तो महिला का शव दो से तीन दिन पुराना माना जा रहा है।

GIRL'S DEAD BODY
GIRL’S DEAD BODY

दहेज में मिले बक्से में छिपाई लाश

पुलिस जांच में सामने आया कि जिस संदूक में शव मिला, वह आरोपी को उसकी दूसरी शादी में दहेज में मिला था। जांच के बाद आशंका है कि हत्या कहीं और की गई और साक्ष्य छिपाने के लिए शव को बक्से में बंद कर पानी की टंकी में फेंक दिया गया।

S-400 Missiles: भारत की रूस से 10,000 करोड़ की मिसाइल डील,पाकिस्तान को लगेगा 288 मिसाइलों का झटका

इंस्टाग्राम से हुई थी पहचान

पुलिस के अनुसार, समीर की सिया से पहचान इंस्टाग्राम के जरिए हुई थी। शुरुआत में वह उसे ‘साली’ बताकर घर लाया, बाद में दोनों ने शादी कर ली। बताया जा रहा है कि दोनों के बीच लगातार विवाद होते थे।

हत्या के बाद दूसरी पत्नी लेने पहुंचा था

सूत्रों के मुताबिक, सिया की हत्या के बाद समीर जबलपुर अपनी दूसरी पत्नी को लाने गया था। लौटते समय पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया। परिवार के अन्य सदस्यों से भी पूछताछ जारी है।

ILLEGAL  DRUG CULTIVATION: एक करोड़ रुपए की अफीम की अवैध खेती का पुलिस ने किया भंडाफोड़, ड्रोन से खोजे 11,600 पौधे

पुलिस की जांच जारी

पुलिस सीसीटीवी फुटेज, मोबाइल लोकेशन और सोशल मीडिया चैट खंगाल रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *