Aayudh

Categories

Raisen Forest Nursery Firing : रायसेन में डिप्टी रेंजर और महिला को मारी गोली, आरोपी ने लगाई फांसी

Raisen Forest Nursery Firing

Raisen Forest Nursery Firing : मध्य प्रदेश। रायसेन के सामान्य वन मंडल क्षेत्र स्थित अमरावद वन नर्सरी में मंगलवार को सनसनीखेज फायरिंग की घटना सामने आई। इस घटना में नर्सरी प्रभारी राकेश शर्मा और एक महिला कर्मचारी गोली लगने से घायल हो गए।

अवैध कट्टे से की फायरिंग

बताया जा रहा है कि आरोपी ने अवैध कट्टे से अचानक फायरिंग कर दी। गोली लगने से दोनों कर्मचारी गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

Anganwadi Salary Increase : आंगनबाड़ी महिलाओं को सीएम का तोहफा, मानदेय बढ़ाने की घोषणा

घायलों को किया गया रेफर

दोनों घायलों को तत्काल प्राथमिक उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां से उनकी गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें रेफर कर दिया गया।

आरोपी ने लगाई फांसी

फायरिंग की वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग के अधिकारी और पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई और जांच शुरू कर दी गई है।

Bangladesh PM Tariq Rahman : बांग्लादेश में तारिक रहमान की नई सरकार, कैबिनेट में हिंदू नेता निताई और दीपेन दीवान बने मंत्री

जांच में जुटा प्रशासन

पूरे मामले को लेकर पुलिस और वन विभाग के अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचकर साक्ष्य जुटा रहे हैं। फायरिंग के पीछे के कारणों का अभी खुलासा नहीं हो सका है। यह घटना सामान्य वन मंडल क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *