Aayudh

Categories

Fake Sensodyne Toothpaste : नकली सेंसोडाइन टूथपेस्ट फैक्ट्री का भंडाफोड़, लाखों की नकली खेप बरामद

Fake Sensodyne Toothpaste

Fake Sensodyne Toothpaste : नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने राजधानी में बड़ी कार्रवाई करते हुए नकली सेंसोडाइन टूथपेस्ट बनाने वाली एक अवैध यूनिट का पर्दाफाश किया है। यह कार्रवाई कंझावला इलाके में की गई, जहां एक गोदाम में लंबे समय से नकली प्रोडक्ट तैयार किए जा रहे थे।

नकली सेंसोडाइन टूथपेस्ट की बड़ी खेप

पुलिस ने इस मामले में हरि ओम मिश्रा नाम के व्यक्ति को गिरफ्तार किया है, जो रोहिणी सेक्टर-2 का निवासी है। आरोपी के पास से नकली सेंसोडाइन टूथपेस्ट की बड़ी खेप, खाली ट्यूब, कार्टन, भरने और सील करने वाली मशीनें, कच्चा पेस्ट और लाखों रुपये का पैकेजिंग मटीरियल बरामद किया गया है।

Pakistan Fuel Crisis : तेल संकट से पाकिस्तान में हाहाकार, पेट्रोल 458 और डीजल 520 रुपये प्रति लीटर बिक रहा

महावीर ब्लॉक के गोदाम में मारा छापा

जानकारी के मुताबिक, 2 अप्रैल को महावीर विहार के सी-ब्लॉक स्थित एक गोदाम पर सुनियोजित तरीके से छापा मारा गया। छापेमारी के दौरान पुलिस को मौके पर नकली उत्पाद बनाने का पूरा सेटअप मिला, जिससे इस अवैध कारोबार का खुलासा हुआ।

इस मामले में क्राइम ब्रांच थाने में भारतीय न्याय संहिता (BNS) और कॉपीराइट एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है। पुलिस फिलहाल पूरे नेटवर्क की जांच में जुटी हुई है।

Raghav vs Saurabh : AAP में दो फाड़! राघव चड्ढा के खिलाफ सौरभ भारद्वाज का बड़ा बयान

बिना वैध लाइसेंस के बाजार में बेच रहा

पूछताछ के दौरान आरोपी हरि ओम मिश्रा ने स्वीकार किया कि उसने यह गोदाम किराए पर लिया था। वह खाली सेंसोडाइन ट्यूबों में स्थानीय स्तर पर तैयार किया गया पेस्ट भरकर, बिना किसी वैध लाइसेंस या अनुमति के उन्हें बाजार में बेच रहा था।पुलिस का कहना है कि इस मामले में आगे की जांच जारी है और इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भी तलाश की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *