Aayudh

ऊर्जा मंत्री की बिगड़ी तबियत,अस्पताल में भर्ती

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए 15 नवंबर से प्रचार बंद हो जाएगा। इसी के चलते प्रदेश में प्रचार-प्रसार बड़ी तेजी से हो रहा है। इसी बीच कई प्रत्याशियों के तबियत बिगड़ने की खबरें भी सामने आ रही हैं। ग्वालियर विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी और ऊर्जा मंत्री प्रद्युमन सिंह तोमर की तबियत बिगड़ गई। जिसके बाद उन्हें सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया।

ऊर्जा मंत्री प्रद्युमन सिंह अस्पताल में भर्ती

सिंधिया समर्थक और शिवराज सरकार के ऊर्जा मंत्री प्रद्युमन सिंह तोमर को भाजपा द्वारा ग्वालियर विधानसभा से प्रत्याशी बनाया गया है। प्रत्याशी घोषित होने के बाद से ही प्रद्युमन सिंह तोमर लगातार अपने क्षेत्र में जनसंपर्क कर रहे है। जिससे तोमर की तबीयत बिगड़ने लगी। शनिवार की सुबह उन्हें हजीरा के सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। हालाँकि ,तोमर की स्थिति सामान्य बताई जा रही है। फ़िलहाल ऊर्जा मंत्री अस्पताल में ही भर्ती है। मीडिया कर्मियों को उनसे दूर ही रखा गया है।

एक दिन पहले बीजेपी प्रत्याशी और सिंधिया समर्थक विधायक जजपाल सिंह जज्‍जी की मंगलवार को तबीयत बिगड़ गई थी। उन्‍हें इलाज के लिए भोपाल से एयरलिफ्ट कर दिल्‍ली भेजा गया है। तो वहीं आज एक बार फिर सिंधिया समर्थक ग्वालियर विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी प्रद्युमन सिंह तोमर की तबियत बिगड़ गई। जिसके बाद उन्हें आनन-फानन में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

आपको बता दें ,प्रद्युमन सिंह तोमर ज्योतिरादित्य सिंधिया के साथ बीजेपी में शामिल हो गए थे। इसके बाद हुए उपचुनाव में उन्होंने फिर से अपनी जीत दर्ज कराई थी और शिवराज सरकार में ऊर्जा मंत्री भी बन गए। वहीं ऊर्जा मंत्री प्रद्युमन सिंह तोमर साल 2018 में ग्वालियर विधानसभा से ही चुनाव जीतकर विधायक बने और वह कमलनाथ सरकार में मंत्री भी रहे थे।

ये भी पढ़े -मध्य प्रदेश की इन VIP सीटों पर हो सकता है एक तरफ़ा मुकाबला

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *