Aayudh

Categories

Energizer P30K Apex : महीने में सिर्फ एक बार होगा चार्ज! 30000mAh बैटरी वाला नया 5G फोन लॉन्च, जानिए कीमत और फीचर्स

Energizer P30K Apex

Energizer P30K Apex : रग्ड स्मार्टफोन बनाने वाली कंपनी Energizer ने अपना नया और बेहद दमदार फोन Energizer P30K Apex लॉन्च कर दिया है। इस फोन की सबसे बड़ी खासियत इसकी 30,000mAh की विशाल बैटरी है, जो इसे बाजार के सबसे ज्यादा बैटरी क्षमता वाले स्मार्टफोनों में शामिल करती है।

कंपनी ने इस फोन को खास तौर पर मजबूत और टिकाऊ बनाने के लिए डिजाइन किया है। यह फोन गिरने पर आसानी से टूटता नहीं है और इसे IP69K रेटिंग दी गई है, जिससे यह पानी और धूल से सुरक्षित रहता है।

बड़ी स्क्रीन और दमदार प्रोसेसर

Energizer P30K Apex में 6.95 इंच का बड़ा IPS डिस्प्ले दिया गया है, जो FHD+ रेजोल्यूशन को सपोर्ट करता है। कंपनी के मुताबिक इस फोन की स्क्रीन को हाई प्रेशर कंडीशन में भी इस्तेमाल किया जा सकता है। फोन को मिलिट्री ग्रेड प्रोटेक्शन दिया गया है, जिससे यह कठिन परिस्थितियों में भी सुरक्षित रहता है।

Pakistan-Afghanistan War : पाकिस्तान-अफगानिस्तान तनाव बढ़ा, एयरस्ट्राइक के बाद अफगान ड्रोन हमलों से हालात बिगड़े

इसमें MediaTek Dimensity 7300 5G प्रोसेसर दिया गया है, जो इसे तेज परफॉर्मेंस देने में मदद करता है। इसके साथ 12GB रैम और 512GB स्टोरेज मिलता है। कंपनी ने फिलहाल इस फोन को एक ही स्टोरेज वेरिएंट में पेश किया है।

200MP कैमरा के साथ ट्रिपल कैमरा सेटअप

फोटोग्राफी के लिए फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। इसमें 200MP का मेन कैमरा, 50MP का सेकेंडरी कैमरा और 5MP का तीसरा कैमरा मिलता है। इसके अलावा सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 50MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है, जो हाई क्वालिटी फोटो और वीडियो कैप्चर करने में सक्षम है।

30,000mAh की विशाल बैटरी

इस फोन की सबसे खास बात इसकी 30,000mAh बैटरी है। कंपनी का दावा है कि यह फोन एक बार चार्ज करने पर लगभग एक महीने तक सामान्य उपयोग में चल सकता है।

Share Market Today : गिरावट के साथ खुला भारतीय शेयर बाजार, सेंसेक्स 590 अंक फिसला

वहीं अगर फोन का ज्यादा इस्तेमाल किया जाए तो भी यह करीब एक सप्ताह तक आराम से चल सकता है।फोन में 66W USB Type-C फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट भी दिया गया है, जिससे बड़ी बैटरी को अपेक्षाकृत तेजी से चार्ज किया जा सकता है।

लेटेस्ट सॉफ्टवेयर

Energizer P30K Apex एंड्रॉयड प्लेटफॉर्म पर काम करता है। इसमें Android 16 आधारित कस्टम यूजर इंटरफेस दिया गया है, जिससे यूजर्स को नया और बेहतर अनुभव मिलता है।

Energizer P30K Apex के मुख्य फीचर्स

डिस्प्ले: 6.95 इंच IPS, FHD+

प्रोसेसर: MediaTek Dimensity 7300 5G

रैम और स्टोरेज: 12GB RAM, 512GB स्टोरेज

कैमरा: 200MP + 50MP + 5MP (रियर), 50MP फ्रंट

बैटरी: 30,000mAh, 66W फास्ट चार्जिंग

ऑपरेटिंग सिस्टम: Android 16

Russian Oil Purchase : रूसी तेल पर अमेरिका ने क्यों लिया यू-टर्न, नोटिस जारी कर सभी देशों को दी इजाजत

कीमत कितनी है?

इस दमदार रग्ड स्मार्टफोन की कीमत 399 यूरो (लगभग 40,000 रुपये) रखी गई है। कंपनी ने इसे मजबूत होने के बावजूद अपेक्षाकृत स्लिम डिजाइन में तैयार करने की कोशिश की है, ताकि इसे रोजमर्रा के इस्तेमाल में आसानी से इस्तेमाल किया जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *