Aayudh

Categories

Dubai Airport Iran Drone Attack : दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर ईरान ड्रोन अटैक, 1 भारतीय समेत 4 घायल

Dubai Airport Iran Drone Attack

Dubai Airport Iran Drone Attack : मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के बीच दुबई में बुधवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट (Dubai International Airport) के पास दो ड्रोन गिर गए। अधिकारियों के मुताबिक इस घटना में चार लोग घायल हो गए, जिनमें एक भारतीय नागरिक भी शामिल है।

अधिकारियों ने बताया कि घायलों में घाना के दो नागरिक और बांग्लादेश का एक नागरिक शामिल हैं, जिन्हें मामूली चोटें आई हैं। इसके अलावा एक भारतीय नागरिक को भी हल्की चोट लगी है। घटना के तुरंत बाद सुरक्षा एजेंसियों ने इलाके को घेरकर स्थिति का जायजा लिया और जांच शुरू कर दी।

Share Market Today : शेयर बाजार में गिरावट, सेंसेक्स 500 अंक लुढ़का, निफ्टी 24,100 के आसपास

हालांकि राहत की बात यह रही कि इस घटना का हवाई यातायात पर कोई असर नहीं पड़ा। अधिकारियों के अनुसार एयरपोर्ट पर उड़ानों का संचालन पूरी तरह सामान्य रहा और यात्रियों को किसी तरह की परेशानी नहीं हुई।

दुबई मीडिया ऑफिस ने सोशल मीडिया पर जानकारी देते हुए बताया कि एयरपोर्ट के पास दो ड्रोन गिरने की घटना की पुष्टि हुई है और सभी घायल लोगों को प्राथमिक उपचार दिया गया है। सुरक्षा एजेंसियां यह पता लगाने की कोशिश कर रही हैं कि ड्रोन वहां कैसे गिरे और इसके पीछे क्या वजह हो सकती है।

मिडिल ईस्ट में जारी है युद्ध

इस घटना के बीच ईरान और इजरायल के बीच जारी संघर्ष भी चर्चा में है। दोनों देशों के बीच लगातार हमले हो रहे हैं, जिससे पूरे क्षेत्र में तनाव बढ़ा हुआ है।

इसी बीच ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई के घायल होने की खबर सामने आई है। यह जानकारी ईरान के राष्ट्रपति के बेटे यूसेफ पेजेशकियन ने दी है।

Iran Israel War : युद्ध में अमेरिका के 7 सैनिकों की मौत 140 घायल, ईरान में अब तक 8000 घरों पर हमला

उन्होंने बताया कि अमेरिका और इजरायल के हमलों के पहले दिन मोजतबा खामेनेई घायल हो गए थे। हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि चोट लगने के बावजूद वह सुरक्षित हैं और उनकी स्थिति ठीक है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक मोजतबा खामेनेई ने हाल ही में अपने पिता अली खामेनेई (Ali Khamenei) की मौत के बाद ईरान के सुप्रीम लीडर का पद संभाला है।

मिडिल ईस्ट में जारी संघर्ष के कारण क्षेत्र के कई देशों में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। विशेषज्ञों का मानना है कि आने वाले दिनों में हालात और संवेदनशील हो सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *