Aayudh

Categories

DR. APJ SPACE CENTER: डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम स्पेस सेंटर बनने की तैयारी, युवाओं को मिलेगा अंतरिक्ष प्रशिक्षण

KRISHNA GAUR

HIGHLIGHTS:

  • भोपाल में नया स्पेस सेंटर प्रस्तावित।
  • युवाओं को अंतरिक्ष विज्ञान में ट्रेनिंग।
  • PMJVK योजना के तहत शिक्षा और कौशल विकास।
  • केंद्र से तकनीकी और वित्तीय सहयोग का अनुरोध।
  • विज्ञान और नवाचार में प्रेरणा।

DR. APJ SPACE CENTER: भोपाल। पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्रीमती कृष्णा गौर ने गुरुवार को नई दिल्ली में केंद्रीय अल्पसंख्यक कार्य राज्य मंत्री श्री जॉर्ज कुरियन से मुलाकात की। इस अवसर पर उन्होंने भोपाल में प्रस्तावित ‘डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम सिम्युलेटरी स्पेस सेंटर’ की स्थापना का प्रस्ताव केंद्रीय मंत्री को सौंपा।

BANGLADESH ELECTION: बांग्लादेश में 20 साल बाद सत्ता में वापसी: बीएनपी को भारी बहुमत का अनुमान

युवाओं में अंतरिक्ष विज्ञान और नवाचार को बढ़ावा

श्रीमती गौर ने बताया कि यह स्पेस सेंटर युवाओं और विद्यार्थियों को अंतरिक्ष विज्ञान, खगोल विज्ञान, उपग्रह तकनीक और आधुनिक वैज्ञानिक अनुसंधान के क्षेत्र में प्रशिक्षण देगा। इस पहल का उद्देश्य विद्यार्थियों में विज्ञान और तकनीक के प्रति रुचि पैदा करना और उन्हें भविष्य में अंतरिक्ष एवं तकनीकी क्षेत्रों में करियर बनाने के लिए प्रेरित करना है।

प्रधानमंत्री जन विकास कार्यक्रम के अंतर्गत परियोजना

राज्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री जन विकास कार्यक्रम (PMJVK) के अंतर्गत यह केंद्र अल्पसंख्यक बहुल क्षेत्रों में शिक्षा, कौशल विकास और आधारभूत संरचना को सशक्त करने में मदद करेगा। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में यह पहल प्रदेश के विज्ञान और नवाचार के क्षेत्र में युवाओं को अवसर प्रदान करेगी।

Bharat Bandh 2026 : ट्रेड डील से लेकर नए विधेयकों के खिलाफ आज भारत बंद, जानिए किन सेवाओं पर असर

केंद्र सरकार से तकनीकी और वित्तीय सहयोग की मांग

श्रीमती गौर ने केंद्र सरकार से इस महत्वाकांक्षी परियोजना के लिए आवश्यक तकनीकी सहयोग और वित्तीय सहायता प्रदान करने का अनुरोध किया। उन्होंने कहा कि यह सेंटर प्रदेश के युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत बनेगा और विकसित भारत के लक्ष्य की दिशा में विज्ञान आधारित सशक्त युवा शक्ति तैयार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *