Aayudh

Categories

Delhi Fire : पालम इलाके में भीषण आग, 6 लोगों की दर्दनाक मौत

Delhi Fire

Delhi Fire : नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में बुधवार को बड़ा हादसा हो गया है। जानकारी के मुताबिक, पालम इलाके की एक बिल्डिंग में भीषण आग लग गई। इस हादसे में कम से कम दस लोगों की मौत की आशंका जताई जा रही है। दिल्ली पुलिस के अनुसार आग की घटना में छह लोगों की मौत हो गई है।

जानकारी के अनुसार, पालम इलाके की एक बिल्डिंग में भीषण आग लग गई। मौके पर करीब 30 फायर ब्रिगेड मौजूद हैं और बचाव अभियान चल रहा है। कई लोगों के हताहत होने की आशंका है।

Indore EV Charging Fire : EV में आग लगने से 8 लोग जिंदा जले, कार को चार्जिंग में लगाकर सोया था परिवार

इस घटना पर सौरभ भारद्वाज ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दावा किया कि इस हादसे में करीब 10 लोगों की जलकर मौत हो गई है, जिनमें 3-4 बच्चे भी शामिल हैं। उन्होंने फायर ब्रिगेड की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए इसे लापरवाही करार दिया।

सौरभ भारद्वाज ने यह भी कहा कि इससे पहले द्वारका और रोहिणी में भी आग की घटनाओं में फायर ब्रिगेड की देरी सामने आ चुकी है, जिसके कारण जानमाल का नुकसान हुआ।

Chaitra Navratri 2026: नवरात्रि के पहले दिन क्यों बोया जाता है जौ? जानिए पौराणिक कथा और धार्मिक मान्यता

फिलहाल फायर ब्रिगेड और राहत-बचाव टीमें मौके पर मौजूद हैं और आग पर काबू पाने के साथ-साथ फंसे हुए लोगों को निकालने का प्रयास जारी है। प्रशासन ने घटना की जांच के आदेश दे दिए हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *