Aayudh

Categories

Delhi Bomb Threat : दिल्ली दहलाने की तैयारी में खालिस्तानी ग्रुप! लाल किला- दिल्ली असेंबली को बम की धमकी

Delhi Bomb Threat

हाइलाइट्स

  • दिल्ली विधानसभा, लाल किला और दो स्कूलों को उड़ाने की धमकी।
  • कथित तौर पर खालिस्तानी ग्रुप ने भेजा ई-मेल।
  • बम स्क्वॉड और डॉग स्क्वॉड टीम कर रही जांच।

Delhi Bomb Threat : नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में सोमवार को बम धमकी से हड़कंप मच गया। दिल्ली विधानसभा (Delhi Vidhan Sabha) और लाल किला (Red Fort) को उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने के बाद पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां तुरंत अलर्ट हो गईं। यह ई-मेल कथित तौर पर एक खालिस्तानी ग्रुप के नाम से भेजा गया बताया जा रहा है।

धमकी मिलते ही दिल्ली विधानसभा परिसर में सघन तलाशी अभियान चलाया गया। बम स्क्वॉड, डॉग स्क्वॉड और अन्य सुरक्षा टीमों ने पूरे इलाके की जांच की, लेकिन कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली। दिल्ली पुलिस के अनुसार एहतियात के तौर पर सभी जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं और ई-मेल भेजने वाले का पता लगाने के लिए साइबर सेल जांच में जुटी है।

Ladli Behna Yojana : लाड़ली बहना योजना को लेकर विधानसभा में जमकर हंगामा अब मिलेंगे 3 हजार

इस बीच आम आदमी पार्टी के नेता और पूर्व विधायक दिलीप पांडे (Dilip Pandey) को भी जान से मारने की धमकी मिली है। उन्होंने बताया कि उनके निजी ई-मेल पर धमकी भरा संदेश आया, जिसकी जानकारी उन्होंने तुरंत दिल्ली पुलिस को दे दी। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट कर मामले को सार्वजनिक किया।

 

दो स्कूलों को भी मिली धमकी

दिल्ली कैंट क्षेत्र स्थित आर्मी पब्लिक स्कूल दिल्ली कैंट (Army Public School Delhi Cantt) को सोमवार सुबह बम से उड़ाने की धमकी वाला ई-मेल मिला। इसके बाद स्कूल को खाली कराकर पूरे परिसर की तलाशी ली गई, लेकिन जांच में कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला। इसी तरह लोधी कॉलोनी के एयर फोर्स बाल भारती स्कूल (Air Force Bal Bharati School) को भी धमकी भरा ई-मेल मिला। दोनों ही मामलों को बाद में फर्जी (हॉक्स) घोषित कर दिया गया।

Gold- Silver Price Today : ट्रंप के टैरिफ का असर! सोने-चांदी के दामों में जबरदस्त उछाल, जानें आज के रेट

पहले भी मिल चुकी हैं कई धमकियां

पिछले एक महीने में यह तीसरी बार है जब दिल्ली के स्कूलों, सरकारी संस्थानों और ऐतिहासिक इमारतों को इस तरह की धमकियां मिली हैं। 13 फरवरी और 9 फरवरी को भी कई नामी स्कूलों को इसी तरह के ई-मेल भेजे गए थे, जो जांच में फर्जी निकले। 29 जनवरी को भी वीपीएन के जरिए आठ स्कूलों को धमकी भेजी गई थी।

School Bomb Threat : आर्मी और एयर फ़ोर्स के स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी, जांच शुरू

पुलिस के अनुसार पिछले डेढ़ साल में 50 से अधिक बार ऐसी धमकियां मिल चुकी हैं, लेकिन अधिकतर मामलों में भेजने वालों की पहचान नहीं हो पाई है। फिलहाल सभी एजेंसियां सतर्क हैं और पूरे मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *