Aayudh

Categories

Defamation Case : सुल्तानपुर कोर्ट पहुंचे राहुल गांधी, मानहानि मामले में दर्ज कराया बयान; बोले- सभी आरोप राजनीतिक…

Rahul Gandhi Defamation Case

Rahul Gandhi Defamation Case : उत्तर प्रदेश। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी कथित आपत्तिजनक टिप्पणी से जुड़े मानहानि मामले में बयान दर्ज कराने सुल्तानपुर पहुंचे। वे एमपी-एमएलए कोर्ट में करीब आधे घंटे तक मौजूद रहे। अदालत ने उन्हें पहले ही 20 फरवरी को व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होकर बयान दर्ज कराने का अंतिम मौका दिया था।

पेशी के बाद राहुल गांधी ने कहा कि उनके खिलाफ लगाए गए सभी आरोप राजनीतिक प्रेरित हैं। उनके अधिवक्ता काशी प्रसाद शुक्ला और वादी पक्ष के वकील संतोष पांडेय भी सुनवाई के दौरान कोर्ट में मौजूद रहे। अदालत ने अब सफाई साक्ष्य के लिए अगली तारीख 9 मार्च तय की है।

MP New Liquor Policy 2026 : नहीं खुलेंगी नई शराब दुकानें, ई-ऑक्शन से आवंटन; जानिए नई आबकारी नीति में क्या- क्या

क्या है पूरा मामला

यह मामला कर्नाटक में हुई एक प्रेस वार्ता के दौरान केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह को लेकर की गई टिप्पणी से जुड़ा है। इस बयान को लेकर जिला सहकारी बैंक के पूर्व अध्यक्ष और भाजपा नेता विजय मिश्रा ने राहुल गांधी के खिलाफ मानहानि का परिवाद दायर किया था। यह मामला फिलहाल एमपी-एमएलए कोर्ट में विचाराधीन है।

पहले भी कोर्ट में हो चुके हैं पेश

राहुल गांधी इससे पहले 26 जुलाई 2024 को अदालत में पेश हुए थे, लेकिन उसके बाद कई तारीखों पर अनुपस्थित रहे। 19 जनवरी को भी गैरहाजिर रहने पर कोर्ट ने सख्त रुख अपनाते हुए 20 फरवरी को व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होने का आखिरी मौका दिया था। कोर्ट के निर्देश के बाद ही वे सुल्तानपुर पहुंचे और अपना बयान दर्ज कराया।

Goat Market Controversy : काशी विश्वनाथ के पास ABVP का बकरी बाजार पर हंगामा, पुलिस ने कहा – कोई स्लॉटर नहीं…

चार्टर प्लेन से पहुंचे, फिर लखनऊ रवाना

राहुल गांधी चार्टर विमान से अमौसी एयरपोर्ट पहुंचे, जहां से पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के रास्ते सुल्तानपुर पहुंचे। सुबह करीब 10:50 बजे वे दीवानी न्यायालय परिसर में दाखिल हुए। बयान दर्ज कराने के बाद वे सीधे लखनऊ के लिए रवाना हो गए।

मानहानि केस की टाइमलाइन

इस मामले की शुरुआत अगस्त 2018 में हुई, जब विजय मिश्रा ने बेंगलुरु में दिए गए बयान को लेकर मानहानि का मुकदमा दायर किया। दिसंबर 2023 में बार-बार समन के बावजूद पेश न होने पर अदालत ने उनके खिलाफ वारंट जारी किया।

20 फरवरी 2024 को ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ के दौरान राहुल गांधी ने कोर्ट में आत्मसमर्पण किया, जहां उन्हें 25 हजार रुपए के मुचलके पर जमानत मिली।

Weather Update : दिल्ली में कैसा रहेगा आज का मौसम? MP सहित इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

23 दिसंबर 2025 को गवाह रामचंद्र दुबे की गवाही दर्ज हुई और 6 जनवरी 2026 को जिरह पूरी हुई, जिसके बाद कोर्ट ने उन्हें 19 जनवरी को तलब किया था।

अब 9 मार्च पर टिकी अगली सुनवाई

ताजा पेशी के बाद अदालत ने मामले में आगे की कार्रवाई के लिए 9 मार्च की तारीख तय की है। इस दिन राहुल गांधी की ओर से सफाई साक्ष्य पेश किए जाएंगे, जिसके बाद केस की सुनवाई आगे बढ़ेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *