MP Politics : भोपाल। मध्यप्रदेश की दतिया विधानसभा सीट (Datia Assembly Seat ) को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल (Hemant Khandelwal) ने पूर्व मंत्री नरोत्तम मिश्रा (Narottam Mishra) के निवास पर पहुंचकर उनसे मुलाकात की।
जानकारी के मुताबिक, यह बैठक करीब 20 मिनट तक बंद कमरे में चली, जिसमें दतिया विधानसभा सीट को लेकर चर्चा होने की जानकारी सामने आई है।
बता दें कि, यह मुलाकात ऐसे समय में हुई है जब दतिया सीट पर राजनीतिक समीकरण (political equations) तेजी से बदल रहे हैं। बताया जा रहा है कि दोनों नेताओं के बीच सीट की रणनीति और आगामी स्थिति को लेकर विस्तार से चर्चा हुई।
Rajendra Bharti : राजेंद्र भारती मामले में कांग्रेस का बड़ा दांव! बड़े नेताओं की मजबूत टीम तैयार
इस मुलाकात को लेकर प्रदेश की राजनीति में हलचल तेज हो गई है। दतिया सीट पर संभावित उपचुनाव को देखते हुए बीजेपी और कांग्रेस दोनों ही अपनी रणनीति बनाने में जुट गई हैं। आने वाले दिनों में यह सीट प्रदेश की सियासत का केंद्र बन सकती है।
यहां देखिये मुलाकात के फोटो



