Aayudh

Categories

Courts Bomb Threats : कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, ईमेल मिलते ही खाली कराया परिसर

Courts Bomb Threats

District Courts Bomb Threats : अहमदाबाद। गुजरात में एक बार फिर बम की धमकी से हड़कंप मच गया। मंगलवार को अहमदाबाद और गांधीनगर की जिला अदालतों समेत राज्य की छह अदालतों को ईमेल के जरिए बम से उड़ाने की धमकी मिली। सूचना मिलते ही पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां तुरंत हरकत में आ गईं और सभी कोर्ट परिसरों को खाली कराकर सघन तलाशी अभियान शुरू किया गया। पूरे मामले की जांच जारी है।

इन अदालतों को बनाया गया निशाना

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक धमकी भरे ईमेल वडोदरा, वलसाड, राजकोट, अहमदाबाद और गांधीनगर की जिला अदालतों के आधिकारिक ईमेल आईडी पर भेजे गए थे।

अलर्ट मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई। कोर्ट परिसर में आने-जाने वाले लोगों की जांच की गई और हर कोने की तलाशी ली गई।

Bangladesh PM Tariq Rahman : बांग्लादेश में तारिक रहमान की नई सरकार, कैबिनेट में हिंदू नेता निताई और दीपेन दीवान बने मंत्री

स्कूलों के बाद अब अदालतें निशाने पर

गौरतलब है कि इससे एक दिन पहले ही अहमदाबाद के 25 से ज्यादा स्कूलों को भी इसी तरह के धमकी भरे ईमेल मिले थे। उस समय भी प्रशासन ने तुरंत कार्रवाई करते हुए स्कूलों को खाली कराया था और जांच के बाद वह धमकी फर्जी निकली थी। अब लगातार दूसरी बार ऐसे ईमेल मिलने से सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गई हैं।

पहले भी मिल चुकी हैं ऐसी धमकियां

पिछले महीने गणतंत्र दिवस से कुछ दिन पहले भी अहमदाबाद के कई स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी दी गई थी। हालांकि हर बार जांच के बाद कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली, लेकिन बार-बार मिल रही धमकियों ने प्रशासन की चिंता बढ़ा दी है।

Corruption Rate Card : हाई कोर्ट से राहुल गांधी को बड़ी राहत, ‘करप्शन रेट कार्ड’ मामले में मानहानि केस खारिज

पुलिस कर रही ईमेल के सोर्स की जांच

फिलहाल पुलिस साइबर टीम की मदद से ईमेल भेजने वाले के सोर्स का पता लगाने में जुटी है। सुरक्षा एजेंसियों का कहना है कि लोगों को घबराने की जरूरत नहीं है, लेकिन सतर्कता के तौर पर सभी जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं। लगातार मिल रही ऐसी धमकियों ने सुरक्षा व्यवस्था और साइबर मॉनिटरिंग को लेकर कई सवाल खड़े कर दिए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *