Aayudh

Categories

Coal Mine Explosion : कोयला खदान में बड़ा धमाका, काम कर रहे 10 मजदूरों की मौके पर मौत

Meghalaya Coal Mine Blast

हाइलाइट्स

  • ताशखाई कोयला खदान में भीषण धमाका।
  • खदान में काम कर रहे दस मजदूरों की मौत।
  • गैस रिसाव या खराबी की आशंका।

Coal Mine Explosion : मेघालय के ताशखाई इलाके में स्थित एक कोयला खदान में हुए भीषण धमाके से बड़ा हादसा हो गया। इस दुर्घटना में अब तक कम से कम 10 मजदूरों की मौत की पुष्टि हुई है। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और प्रशासन ने तुरंत राहत एवं बचाव कार्य शुरू कर दिया।

ताशखाई की कोयला खदान में हादसा

जानकारी के अनुसार, ताशखाई की कोयला खदान में अचानक जोरदार विस्फोट हुआ। उस समय खदान के अंदर कई मजदूर काम कर रहे थे, जो धमाके की चपेट में आ गए।

Om Birla on PM Modi Speech : पीएम मोदी के हो सकता था साथ कुछ भी…स्पीकर ओम बिरला ने बताई स्पीच टालने की वजह वजह

विस्फोट इतना तेज था कि मजदूरों को बाहर निकलने का मौका तक नहीं मिल सका। आशंका जताई जा रही है कि मृतक मजदूर असम के रहने वाले थे, हालांकि प्रशासन की ओर से अभी आधिकारिक पुष्टि की जा रही है।

मेघालय पुलिस और बचाव दल मौके पर

स्थानीय सूत्रों का कहना है कि मृतकों में एक मजदूर असम के कटिंगारा क्षेत्र के बिहारा गांव का निवासी था। घटना की सूचना मिलते ही मेघालय पुलिस और बचाव दल मौके पर पहुंचे और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया। खदान के अंदर फंसे अन्य मजदूरों की तलाश के लिए सघन तलाशी अभियान चलाया जा रहा है।

Bharat Taxi : देश की पहली सहकारी कैब सर्विस ‘भारत टैक्सी’, जीरो कमीशन से ड्राइवरों को मिलेगी राहत

धमाके के कारणों की जांच शुरू

प्रशासन ने हादसे के बाद पूरे इलाके को घेर लिया है और सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं, ताकि राहत कार्य में कोई रुकावट न आए। अधिकारियों ने बताया कि धमाके के कारणों की जांच शुरू कर दी गई है। शुरुआती जांच में गैस रिसाव या तकनीकी खराबी को हादसे की वजह माना जा रहा है, लेकिन जांच पूरी होने के बाद ही सही कारण सामने आ पाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *