Aayudh

Categories

Anganwadi Salary Increase : आंगनबाड़ी महिलाओं को सीएम का तोहफा, मानदेय बढ़ाने की घोषणा

Anganwadi assistants honorarium increased

Anganwadi Salary Increase : लखनऊ। उत्तर प्रदेश में लाखों आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों और सहायिकाओं के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) ने उनके मानदेय में बढ़ोतरी करने की घोषणा की है। बताया जा रहा है कि आंगनबाड़ी महिलाओं की आर्थिक समस्याओं को देखते हुए सरकार ने यह अहम फैसला लिया है।

Courts Bomb Threats : कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, ईमेल मिलते ही खाली कराया परिसर

कितनी होंगी लाभार्थी महिलाएं?

प्रेस नोट के अनुसार, प्रदेश में इस समय 1,82,113 आंगनबाड़ी कार्यकत्री और 1,28,811 सहायिकाएं कार्यरत हैं। मुख्यमंत्री की घोषणा के बाद इनके मानदेय में वृद्धि की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। संबंधित विभाग को आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दे दिए गए हैं।

अभी कितना मिलता है मानदेय?

वर्तमान व्यवस्था के तहत एक आंगनबाड़ी कार्यकत्री को कुल 8,000 रुपये प्रतिमाह मिलते हैं। इसमें मानदेय, अतिरिक्त मानदेय और प्रोत्साहन राशि शामिल होती है।

Bangladesh PM Tariq Rahman : बांग्लादेश में तारिक रहमान की नई सरकार, कैबिनेट में हिंदू नेता निताई और दीपेन दीवान बने मंत्री

वहीं, आंगनबाड़ी सहायिका को 4,000 रुपये प्रतिमाह दिए जाते हैं। राज्य सरकार इस वित्तीय वर्ष में इनके मानदेय भुगतान पर करीब 1,12,898.61 लाख रुपये का खर्च वहन कर रही है।

खाली पदों पर भी होगी भर्ती

आंगनबाड़ी विभाग में अभी भी कई पद खाली हैं। आंकड़ों के अनुसार, कार्यकत्री के 7,952 और सहायिका के 61,254 पद रिक्त हैं। सरकार इन पदों को भरने की तैयारी में है। इससे जहां एक ओर मौजूदा कर्मचारियों को आर्थिक मजबूती मिलेगी, वहीं दूसरी ओर नई भर्तियों से रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे।

Vaibhav Suryavanshi : 10 वीं बोर्ड की परिक्षा छोड़ आईपीएल पर फोकस करेंगे वैभव सूर्यवंशी

सरकार के इस फैसले को आंगनबाड़ी महिलाओं के लिए बड़ी राहत माना जा रहा है। लंबे समय से मानदेय बढ़ाने की मांग की जा रही थी, जिसे अब पूरा करने की दिशा में कदम बढ़ाया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *