Aayudh

प्रदेश में प्रमुख तीर्थ स्थलों का होगा विकास, CM मोहन यादव ने किया एलान

CM Mohan Yadav

भोपाल। CM मोहन यादव कुबेरेश्वर धाम में आयोजित रुद्राक्ष महोत्सव के समापन समारोह में शामिल हुए। यहाँ उन्होंने कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा से आशीर्वाद लिया। मंच से श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि समाज और राष्ट्र के निर्माण में संतों और गुरुओं की सबसे महत्वपूर्ण भूमिका होती है।

CM डॉ. मोहन यादव ने कहा कि पं. मिश्रा ने भोपाल के निकट सीहोर में कुबेरेश्वर धाम की स्थापना कर इस क्षेत्र को एक नई धार्मिक पहचान दी है। उन्होंने कहा कि दुनिया के दो सौ से अधिक देशों में भारत सबसे बड़ा लोकतांत्रिक देश है और सबसे बड़े लोकतांत्रिक देश के प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने प्रयागराज कुंभ में गगा स्नान कर देश की सनातन संस्कृति के प्रति देशवासियों की अटूट आस्था का संदेश दिया है।

गौ-माता के संरक्षण के लिए गौशालाएं बनाई जाएंगी

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि गौ-माता परमात्मा की हम पर असीम कृपा है। हमारी सरकार बेसहारा, अशक्त और वृद्ध गौ-माताओं के आश्रय के लिए भोपाल सहित सभी बड़े शहरों में 10 हजार क्षमता की गौ-शालाएं बनाएगी। उन्होंने कहा कि दूध के उत्पादन पर भी बोनस दिया जाएगा। दस से अधिक गाय पालने वालों को अनुदान दिया जाएगा। गांव-गांव में गोपालन और दुग्ध उत्पादन को प्रोत्साहन देने के लिए अनुदान उपलब्ध कराया जाएगा। गौ-शाला चलाने वालों को प्रति गाय 20 रुपये के स्थान पर 40 रुपये का अनुदान देकर गौ-शालाओं को सक्षम बनाया जाएगा।

सभी तीर्थ स्थानों का होगा विकास – CM मोहन यादव

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि हमारी सरकार प्रदेश के विकास के साथ-साथ सामाजिक सरोकार के भी काम कर रही है। प्रदेश सरकार कल्याणी बहनों के पुनर्विवाह के लिए दो लाख रुपए प्रदान करेगी। ताकि बहनों का फिर से घर बस सके और उनके जीवन में खुशियां आए।

कार्यक्रम के दौरान उन्होंने कहा कि सभी महत्वपूर्ण धार्मिक एवं तीर्थ-स्थानों का भी विकास किया जाएगा। गर्मी के दिनों में क्षिप्रा नदी का पानी सूख जाता है। क्षिप्रा को पूरे साल प्रवहमान बनाये रखने के लिए सरकार व्यवस्था कर रही है। उन्होंने कहा कि सभी नगरीय निकायों में गीता भवन बनाने की योजना बनाई गई है। प्रदेश सरकार ने धार्मिक स्थलों वाले 19 स्थानों में शराब की दुकानें बंद करने का निर्णय लिया इसके साथ ही खुले में मांस विक्रय पर भी प्रतिबंध लगाया है।

ALSO READ : Oscar अवार्ड जीतने वाली पहली भारतीय महिला कौन थीं…आइए जानते हैं

WATCH : https://youtu.be/nHip7nZs01s?si=YeLIfSODyfi6rHjO

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *