Aayudh

Categories

CBSE Board Exam : CBSE 12वीं गणित पेपर का QR कोड से खुला यूट्यूब, बज रहा अंग्रेजी गाना

CBSE 12th Mathematics paper's QR code opens YouTube

CBSE Board Exam : नई दिल्ली। देशभर में चल रही सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (CBSE) की बोर्ड परीक्षाएं अब अपने अंतिम चरण में पहुंच चुकी हैं। इसी बीच 9 मार्च को आयोजित 12वीं कक्षा के गणित के पेपर को लेकर एक नया विवाद सामने आया है।

कुछ छात्रों ने दावा किया कि प्रश्नपत्र पर छपे QR कोड को स्कैन करने पर यूट्यूब का लिंक खुल रहा है, जिसके बाद छात्रों और अभिभावकों में पेपर की असलियत को लेकर चिंता बढ़ गई। हालांकि इस मामले पर सीबीएसई ने तुरंत स्पष्टीकरण जारी करते हुए कहा है कि परीक्षा के प्रश्नपत्र पूरी तरह असली हैं और उनकी सुरक्षा से कोई समझौता नहीं किया गया है।

QR कोड स्कैन करने पर खुला वीडियो लिंक

9 मार्च को देशभर में 12वीं के छात्रों के लिए गणित की परीक्षा आयोजित की गई थी। परीक्षा खत्म होने के बाद जब कुछ छात्रों ने प्रश्नपत्र पर दिए गए QR कोड को स्कैन किया, तो उनमें से एक कोड से एक YouTube वीडियो का लिंक खुलने लगा।

इस घटना के बाद छात्रों में यह डर फैल गया कि कहीं उन्होंने नकली प्रश्नपत्र से परीक्षा तो नहीं दे दी। कई छात्रों और अभिभावकों ने सोशल मीडिया पर भी इसको लेकर चिंता जाहिर की।

LPG Gas Crisis : LPG सप्लाई संकट टालने के लिए ESMA लागू, इस सेक्टर को मिलेगी प्राथमिकता

प्रश्नपत्रों में क्यों होता है QR कोड

सीबीएसई के अनुसार बोर्ड परीक्षा के प्रश्नपत्रों में कई तरह के सुरक्षा फीचर्स लगाए जाते हैं, जिनमें QR कोड भी शामिल होता है। यह कोड एक तरह का डिजिटल सत्यापन सिस्टम होता है, जिससे जरूरत पड़ने पर यह जांचा जा सकता है कि प्रश्नपत्र असली है या नहीं।

बोर्ड का कहना है कि अगर कभी सुरक्षा में सेंध का शक हो, तो इसी QR कोड के माध्यम से प्रश्नपत्र की वैधता की पुष्टि की जा सकती है।

Stock Market Today : सेंसेक्स 300 अंक से ज्यादा उछला, कच्चे तेल की कीमतों में बड़ी गिरावट

सीबीएसई ने जारी किया स्पष्टीकरण

इस पूरे मामले पर सीबीएसई ने स्पष्ट किया है कि सभी प्रश्नपत्र पूरी तरह असली हैं और परीक्षा प्रक्रिया सुरक्षित तरीके से पूरी की गई है। बोर्ड ने कहा कि प्रश्नपत्रों की सुरक्षा से कोई समझौता नहीं किया गया है और छात्रों को घबराने की जरूरत नहीं है।

हालांकि बोर्ड ने यह भी माना कि QR कोड से वीडियो लिंक खुलने की घटना को गंभीरता से लिया गया है। सीबीएसई ने कहा कि वह मामले की जांच कर रहा है और भविष्य में ऐसी स्थिति दोबारा न हो, इसके लिए जरूरी कदम उठाए जाएंगे।

War Effects on Pakistan : पाकिस्तान में स्कूल-दफ्तर बंद, सैलरी पर 25% कटौती; इफ्तार पार्टी भी बैन!

कुछ देशों में टली हैं परीक्षाएं

गौरतलब है कि मिडिल ईस्ट में चल रहे ईरान-इजरायल संघर्ष (Iran-Israel Conflict) के कारण वहां के छह देशों में सीबीएसई की कुछ परीक्षाएं फिलहाल स्थगित की गई हैं। हालांकि भारत में परीक्षाएं तय कार्यक्रम के अनुसार आयोजित की जा रही हैं।

फिलहाल बोर्ड की सफाई के बाद छात्रों और अभिभावकों की चिंता काफी हद तक कम हो गई है, लेकिन QR कोड से वीडियो लिंक खुलने की घटना ने परीक्षा सुरक्षा को लेकर नई बहस जरूर छेड़ दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *