Aayudh

Categories

Bihar Politics : नितिन नवीन और नीतीश कुमार का इस्तीफा, मंत्री अशोक चौधरी रोए

Nitin Nabin and Nitish Kumar Resign

Nitin Nabin Resign : पटना। बिहार की राजनीति में सोमवार को बड़ा घटनाक्रम सामने आया, जब नितिन नवीन और नीतीश कुमार ने अपने-अपने पदों से इस्तीफा दे दिया। भारतीय जनता पार्टी (BJP) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने बिहार विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफा दिया, जिसे विधानसभा अध्यक्ष प्रेम कुमार ने स्वीकार कर लिया।

वहीं, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भी बिहार विधान परिषद की सदस्यता छोड़ दी। दोनों नेता हाल ही में राज्यसभा के लिए चुने गए हैं। नीतीश कुमार के इस्तीफे के बाद मंत्री अशोक चौधरी भावुक नजर आए। वो फफक कर रोते दिखे।

बांकीपुर सीट से पांच बार मिली जीत

नितिन नवीन बिहार की बांकीपुर सीट से विधायक थे और लगातार पांच बार इस सीट से जीत दर्ज कर चुके हैं। दो सप्ताह पहले उन्हें राज्यसभा के लिए चुना गया था। राज्यसभा सदस्य बनने के बाद उन्होंने विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया, क्योंकि एक व्यक्ति एक साथ दोनों सदनों का सदस्य नहीं रह सकता।

Pakistani Deputy PM Fall : ईरान युद्ध पर मध्यस्थता कराने पहुंचे पाक डिप्टी PM कारपेट पर गिरे, वीडियो वायरल

सोशल मीडिया पर भावुक पोस्ट

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर अपने संदेश में नितिन नवीन ने लिखा कि पिछले 20 वर्षों से उन्होंने बांकीपुर को अपने स्वर्गीय पिता नवीन किशोर प्रसाद सिन्हा के सपनों के अनुसार आगे बढ़ाने का प्रयास किया है।

उन्होंने जनता के भरोसे के लिए आभार जताया और कहा कि नई भूमिका में भी वे बांकीपुर और बिहार के विकास के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध रहेंगे।

 

नीतीश कुमार ने भी दिया इस्तीफा

वहीं, जनता दल (यूनाइटेड) के नेता और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भी 16 मार्च को राज्यसभा के लिए चुने जाने के बाद विधान परिषद की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया। नियमों के अनुसार, किसी भी व्यक्ति को एक साथ दोनों सदनों का सदस्य रहने की अनुमति नहीं होती, इसलिए यह कदम जरूरी था।

Jinda Bhandara Auraiya : क्या जीते- जी हो सकती है तेरहवीं? अकेलेपन से जूझ रहे बुजुर्ग ने कराया मृत्यु भोज

क्या बोले मंत्री चौधरी

नीतीश कुमार के इस्तीफे के बाद मंत्री अशोक चौधरी भावुक नजर आए। मंत्री विजय चौधरी ने कहा, मुख्यमंत्री जी राज्यसभा के सदस्य निर्वाचित हो चुके हैं। ये तो संवैधानिक प्रक्रिया है। आज उन्हें इस्तीफा देना था। उनका त्यागपत्र MLC संजय गांधी ने विधान परिषद के सभापति अवधेश नारायण सिंह सौंप दिया है।

बांकीपुर सीट पर उपचुनाव

नितिन नवीन के इस्तीफे के बाद बांकीपुर विधानसभा सीट पर उपचुनाव (Bankipur Seat By-election) होना तय माना जा रहा है। यह सीट लंबे समय से नवीन परिवार का गढ़ रही है, इसलिए आने वाला उपचुनाव बिहार की राजनीति में काफी दिलचस्प माना जा रहा है।

गौरतलब है कि नितिन नवीन 20 जनवरी 2026 को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष बने थे और वे पार्टी के अब तक के सबसे युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *