Aayudh

Bigg Boss 19: तान्या-कुनिका की लड़ाई पर भड़की गौहर खान, बोली- ‘एक मां होकर किसी और की मां पर सवाल शर्मनाक’

Bigg Boss 19

Bigg Boss 19: बिग बॉस 19 में इस वक्त हाई-वोल्टेज ड्रामा जारी है। हाल ही में तान्या मित्तल और कुनिका सदानंद के बीच जमकर बहस हुई। इस बहस में कुनिका ने तान्या की मां को लेकर टिप्पणी कर दी, जिसके बाद घर का माहौल बदल गया और सभी कंटेस्टेंट्स उनके खिलाफ हो गए।

कुनिका ने तान्या से कहा कि उनकी मां ने उन्हें बेसिक बातें नहीं सिखाईं। इस बयान ने न केवल तान्या को आहत किया बल्कि दर्शकों और एक्स-विनर गौहर खान को भी नाराज कर दिया।

गौहर खान ने सोशल मीडिया पर अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने लिखा कि “खुद मां होने का हवाला देना और किसी और की मां पर टिप्पणी करना दोहरा मापदंड है। यह चौंकाने वाला और गलत है। उम्मीद है कि 61 साल की उम्र में भी आलोचना स्वीकार करने की हिम्मत होगी।”

गौहर के इस ट्वीट पर नेटिजंस ने भी प्रतिक्रिया दी। एक यूजर ने लिखा, “तान्या की मां पर टिप्पणी करना बिल्कुल गलत था। गेम के बारे में बोलती तो बेहतर होता।” वहीं, एक और यूजर ने कहा, “टीवी पर जो नकारात्मक भूमिकाएं निभाते हैं, उनके व्यवहार में भी वही झलकता है।”

इस पूरे घटनाक्रम में तान्या टूट गईं और रोते हुए कहा कि उनकी मां ने हमेशा उनका साथ दिया। उन्होंने बताया कि उनके पिता उन्हें मारते थे, लेकिन मां ने उन्हें बचाया।

बिग बॉस 19 का यह एपिसोड सोशल मीडिया पर खूब चर्चा में है। गौहर खान की सख्त टिप्पणी ने इस विवाद को और गरमा दिया है।

READ MORE: नॉमिनेशन टास्क बना जंग का मैदान; कुनिका ने तान्या की मां पर किया कमेंट तो घर में मचा बवाल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *