Indore News: इंदौर के गोल्डन स्कूल में बम की धमकी से हड़कंप, बच्चों को सुरक्षित भेजा गया घर

Indore News: इंदौर के गोल्डन स्कूल में मंगलवार सुबह बम की धमकी का ईमेल मिला। मेल में लिखा था कि स्कूल में बम प्लांट किया गया है, जो कभी भी फट सकता है। इस खबर से स्कूल प्रबंधन और स्टाफ में हड़कंप मच गया। बच्चों को सुरक्षित घर भेजा गया स्कूल प्रशासन ने तुरंत कदम उठाए। क्लास के बीच में ही बच्चों को स्कूल बसों से सुरक्षित घर भेज दिया गया। अफरा-तफरी के बीच सभी बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित की गई। रात को आया था मेल एडिशनल डीसीपी आलोक शर्मा ने बताया कि धमकी भरा मेल “नयनतारा आउटलुक” नाम से आया था। यह मेल रात 3:18 बजे भेजा गया था। स्कूल प्रबंधन ने सुबह 7 बजे मेल देखा। हालांकि, पुलिस को जानकारी करीब 10 बजे दी गई। पुलिस और डॉग स्क्वाड की तैनाती सूचना मिलते ही राउ पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। डॉग स्क्वाड और बम डिफ्यूज स्क्वाड को भी बुलाया गया। पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी कैंपस में मौजूद हैं और पूरे परिसर की गहन जांच कर रहे हैं। अभिभावकों को आधिकारिक सूचना नहीं अब तक स्कूल प्रबंधन और पुलिस ने अभिभावकों को औपचारिक सूचना नहीं दी है। अधिकारियों का कहना है कि सर्चिंग पूरी होने तक स्थिति पर निगरानी रखी जा रही है। साइबर टीम जांच में जुटी पुलिस ने साइबर सेल की मदद से ईमेल की जांच शुरू कर दी है। पता लगाया जा रहा है कि धमकी कहां से भेजी गई और इसके पीछे कौन है। इस घटना के बाद शहर में स्कूलों की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठने लगे हैं। हालांकि राहत की बात यह है कि सभी बच्चे सुरक्षित हैं और कोई घटना नहीं हुई। READ MORE: संसद में वोटिंग जारी, शाम तक तय होगा सीपी राधाकृष्णन या बी सुदर्शन रेड्डी में कौन बनेगा उपराष्ट्रपति
Bigg Boss 19: तान्या-कुनिका की लड़ाई पर भड़की गौहर खान, बोली- ‘एक मां होकर किसी और की मां पर सवाल शर्मनाक’

Bigg Boss 19: बिग बॉस 19 में इस वक्त हाई-वोल्टेज ड्रामा जारी है। हाल ही में तान्या मित्तल और कुनिका सदानंद के बीच जमकर बहस हुई। इस बहस में कुनिका ने तान्या की मां को लेकर टिप्पणी कर दी, जिसके बाद घर का माहौल बदल गया और सभी कंटेस्टेंट्स उनके खिलाफ हो गए। कुनिका ने तान्या से कहा कि उनकी मां ने उन्हें बेसिक बातें नहीं सिखाईं। इस बयान ने न केवल तान्या को आहत किया बल्कि दर्शकों और एक्स-विनर गौहर खान को भी नाराज कर दिया। Khud ke maa hone ki duhai dena , bahar ki baat mat karo n all that , n to actually state things on someone else’s mother so easily, is shocking . # double standards much !!! #bb19 Hope being 61 still makes u eligible for criticism . वह एक्स्पेक्ट करो जो आप ऑफर कर सकते हैं ,… — Gauahar Khan (@GAUAHAR_KHAN) September 9, 2025 गौहर खान ने सोशल मीडिया पर अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने लिखा कि “खुद मां होने का हवाला देना और किसी और की मां पर टिप्पणी करना दोहरा मापदंड है। यह चौंकाने वाला और गलत है। उम्मीद है कि 61 साल की उम्र में भी आलोचना स्वीकार करने की हिम्मत होगी।” गौहर के इस ट्वीट पर नेटिजंस ने भी प्रतिक्रिया दी। एक यूजर ने लिखा, “तान्या की मां पर टिप्पणी करना बिल्कुल गलत था। गेम के बारे में बोलती तो बेहतर होता।” वहीं, एक और यूजर ने कहा, “टीवी पर जो नकारात्मक भूमिकाएं निभाते हैं, उनके व्यवहार में भी वही झलकता है।” इस पूरे घटनाक्रम में तान्या टूट गईं और रोते हुए कहा कि उनकी मां ने हमेशा उनका साथ दिया। उन्होंने बताया कि उनके पिता उन्हें मारते थे, लेकिन मां ने उन्हें बचाया। बिग बॉस 19 का यह एपिसोड सोशल मीडिया पर खूब चर्चा में है। गौहर खान की सख्त टिप्पणी ने इस विवाद को और गरमा दिया है। READ MORE: नॉमिनेशन टास्क बना जंग का मैदान; कुनिका ने तान्या की मां पर किया कमेंट तो घर में मचा बवाल
Vice President Election 2025: संसद में वोटिंग जारी, शाम तक तय होगा देश का 15वां उपराष्ट्रपति

Vice President Election 2025: देश को आज नया उपराष्ट्रपति मिलेगा। संसद भवन में मंगलवार सुबह 10 बजे से वोटिंग शुरू हुई। शाम 5 बजे तक मतदान होगा। इसके बाद शाम 6 बजे से वोटों की गिनती शुरू होगी। नतीजे आज ही घोषित हो जाएंगे। इस बार एनडीए ने 68 वर्षीय सीपी राधाकृष्णन को उम्मीदवार बनाया है। वहीं विपक्षी INDIA गठबंधन ने 79 वर्षीय बी सुदर्शन रेड्डी को मैदान में उतारा है। दोनों के बीच कड़ा मुकाबला माना जा रहा है। कुल 781 सांसद वोटिंग के पात्र हैं। लेकिन 14 सांसदों ने चुनाव का बहिष्कार किया है। इनमें बीजेडी के 7, बीआरएस के 4 और अकाली दल का 1 सांसद शामिल है। इसके अलावा पंजाब के फरीदकोट से निर्दलीय सांसद सर्बजीत सिंह खालसा और जेल में बंद अमृतपाल ने भी मतदान से दूरी बनाई। ऐसे में कुल 767 सांसद वोट डालेंगे। बहुमत का आंकड़ा 384 है। चुनाव को लेकर सभी दलों ने अपनी-अपनी रणनीति बनाई है। वाईएसआरसीपी के 11 सांसद एनडीए उम्मीदवार के समर्थन में वोट करेंगे। वहीं AIMIM अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी ने विपक्षी प्रत्याशी सुदर्शन रेड्डी को समर्थन देने की घोषणा की है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सबसे पहले वोट डाला। गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भी मतदान किया। संसद के दोनों सदनों के सदस्यों की मौजूदगी से माहौल चुनावी बना हुआ है। नतीजों के बाद विजेता उम्मीदवार मौजूदा उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ की जगह लेंगे। धनखड़ ने खराब स्वास्थ्य के कारण जुलाई में पद से इस्तीफा दिया था। उनका कार्यकाल अगस्त 2027 तक था। आज शाम तक यह साफ हो जाएगा कि देश का 15वां उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन होंगे या बी सुदर्शन रेड्डी। READ MORE: पीएम ओली ने दिया इस्तीफा, राजधानी में हिंसक प्रदर्शन और आगजनी से हालात बेकाबू
Nepal PM Resigns: नेपाल के पीएम ओली ने दिया इस्तीफा, राजधानी में हिंसक प्रदर्शन और आगजनी से हालात बेकाबू

Nepal PM Resigns: नेपाल में हालात लगातार बिगड़ते जा रहे हैं। सोशल मीडिया बैन और भ्रष्टाचार के खिलाफ भड़के प्रदर्शनों के बीच मंगलवार (9 सितंबर) को प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली ने इस्तीफा दे दिया। ओली के इस्तीफे के बाद राष्ट्रपति रामचन्द्र पौडेल ने उनका त्यागपत्र मंजूर कर लिया है। आर्मी ने भी साफ कहा था कि जब तक प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा नहीं होगा, तब तक हालात काबू में नहीं आएंगे। काठमांडू में कर्फ्यू, उड़ानें रद्द स्थिति बिगड़ने पर काठमांडू में संसद भवन और राष्ट्रपति भवन के आसपास कर्फ्यू लागू कर दिया गया है। त्रिभुवन अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर सभी घरेलू और अंतरराष्ट्रीय उड़ानें रोक दी गई हैं। कोटेश्वर इलाके में धुआं फैलने के बाद यह कदम उठाया गया। संसद भवन में घुसे प्रदर्शनकारी सोमवार को राजधानी समेत कई शहरों में Gen Z आंदोलन तेज हो गया। हजारों स्कूली और कॉलेज छात्रों ने संसद भवन का घेराव किया।प्रदर्शनकारियों ने संसद परिसर में घुसकर नारेबाजी की और आगजनी की। हालात काबू में लाने के लिए पुलिस ने लाठीचार्ज, आंसू गैस और रबर की गोलियों का इस्तेमाल किया। पीएम ओली के घर पर पथराव, कई नेताओं के घर में आगजनी प्रदर्शन की आंच प्रधानमंत्री ओली के दमक स्थित पैतृक आवास तक पहुंची। प्रदर्शनकारियों ने पथराव किया और टायर जलाकर ईस्ट-वेस्ट हाईवे जाम कर दिया। भीड़ ने पूर्व पीएम प्रचंड, पूर्व पीएम शेर बहादुर देउबा, गृह मंत्री रमेश लेखक और संचार मंत्री पृथ्वी सुब्बा गुरुंग के घरों में भी आगजनी की। अब तक 19 लोगों की मौत, 200 घायल पुलिस और प्रदर्शनकारियों की झड़प में अब तक 19 लोगों की मौत हो चुकी है और 200 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। दमक और बिरतामोड़ में पुलिस ने फायरिंग की, जिससे स्थिति और बिगड़ गई। मंत्रियों का भी इस्तीफा ओली सरकार पर बढ़ते दबाव के बीच न सिर्फ प्रधानमंत्री ने कुर्सी छोड़ी, बल्कि चार मंत्री भी पद से हट गए। इनमें गृह मंत्री रमेश लेखक, कृषि मंत्री रामनाथ अधिकारी, स्वास्थ्य मंत्री प्रदीप पौडेल और जल आपूर्ति मंत्री प्रदीप यादव शामिल हैं। सेना तैनात, प्रदर्शन जारी काठमांडू और कई जिलों में सेना तैनात की गई है। स्थानीय प्रशासन ने अपील की है कि प्रदर्शनकारी सरकारी दस्तावेज़ या डेटा बेस को नुकसान न पहुंचाएं। READ MORE: सोशल मीडिया बैन से भड़के युवा, संसद पर हिंसक प्रदर्शन; पुलिस फायरिंग में 14 मौतें, 100 घायल