Aayudh

Categories

Bhopal Tragic Accident Student : आनंद नगर में हीटर रॉड से हुई हादसे में छात्र की मौत

Bhopal Tragic Accident Student : भोपाल।  राजधानी भोपाल के आनंद नगर क्षेत्र में रविवार दोपहर एक दर्दनाक हादसे में सातवीं कक्षा के छात्र की करंट लगने से मौके पर मौत हो गई।

यह घटना दोपहर करीब 12 बजे की बताई जा रही है। छात्र नहाने के लिए बाल्टी में पानी गर्म कर रहा था। तापमान जांचने के लिए जैसे ही उसने पानी में हाथ डाला, वह करंट की चपेट में आ गया।

Bangladesh PM Tarique Rahman Oath 2026 : तारीक रहमान 17 फरवरी को लेंगे बांग्लादेश के प्रधानमंत्री पद की शपथ

बाल्टी में हीटर रॉड

मिली जानकारी में पुलिस ने बताया है की, 13 वर्षीय केशव चौकसे, पिता राजकुमार चौकसे, आनंद नगर का निवासी था। वह एक निजी स्कूल में कक्षा सातवीं का छात्र था। रविवार को घर पर नहाने की तैयारी के दौरान उसने बाल्टी में इलेक्ट्रिक हीटर रॉड लगाकर पानी गर्म किया था।

Noida teenager boy dies due to electric shock in water heating rod रॉड से  पानी गर्म करने वाले हो जाएं सावधान! एक छोटी सी भूल से गई किशोर की जान, 4  बातें

बताया जा रहा है कि पानी का तापमान जांचने के लिए केशव ने बाल्टी में हाथ डाला, तभी उसे जोरदार झटका लगा और वह गंभीर रूप से झुलस गया।

Bhopal Kinnar Ghar Wapsi : भोपाल में महाशिवरात्रि पर 500 किन्नरों की सनातन धर्म में घर वापसी

अस्पताल में डॉक्टरों ने किया मृत घोषित

करंट लगने के तुरंत बाद परिजन उसे पास के निजी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

परिवार में पसरा मातम

केशव परिवार का बड़ा बेटा था और उसका एक छोटा भाई है। परिजनों के अनुसार, वह पढ़ाई में होनहार था और भविष्य में पायलट बनने का सपना देखता था। इस हादसे के बाद पूरे परिवार में शोक का माहौल है।

IND vs PAK T20 World Cup 2026: आज फिर होगा महामुकाबला, क्रिकेट जगत की नजरें टिकीं

पुलिस मामले की जांच कर रही है और प्रारंभिक तौर पर इसे घरेलू हादसा माना जा रहा है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *