Aayudh

Categories

Bhopal Student Suicide : ऑनलाइन गेम का ‘खूनी टास्क’! 8वीं के छात्र ने घर में लगाई फांसी, मोबाइल खोलेगा राज

Bhopal Student Suicide

Bhopal Student Suicide : मध्य प्रदेश। भोपाल के पिपलानी इलाके में एक बेहद दुखद घटना ने पूरे परिवार को तोड़ दिया है। श्रीराम कॉलोनी में रहने वाले 14 साल के अंश साहू ने सोमवार को अपने घर में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।

जानकारी के मुताबिक, अंश घर में अकेला था। उसके माता-पिता और परिवार के सदस्य ननिहाल में नाना की तेरहवीं के लिए गए थे। दोपहर में जब वे अंश को लेने लौटे तो दरवाजा अंदर से बंद मिला। आवाज देने पर भी कोई जवाब नहीं मिला।

Ghaziabad News : सॉरी पापा कोरियन गेम हमारी जिंदगी… 9वीं मंजिल से कूदी तीन नाबालिग बहनें

खिड़की से झांककर परिजनों ने देखा तो अंश फांसी के फंदे पर लटका हुआ था। परिवार ने तुरंत दरवाजा तोड़ा और अंश को इंद्रपुरी के निजी अस्पताल पहुंचाया। लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव का पोस्टमार्टम कराया। मर्ग दर्ज किया गया। जांच में परिजनों ने बताया कि अंश पिछले कुछ समय से मोबाइल पर ‘ब्लू व्हेल’ (Blue Whale Game) जैसे खतरनाक गेम खेलने का आदी हो गया था। यह गेम टास्क-बेस्ड होता है और इसका अंतिम चरण आत्महत्या तक पहुंचाता है।

MP Diesel Petrol Prices : कम हो सकते हैं पेट्रोल डीजल के दाम… केंद्रीय बजट 2026 के बाद CM मोहन यादव ने दिया संकेत

परिजनों का कहना है कि अंश अकेले में गेम खेलता था। पुलिस ने अंश का मोबाइल जब्त कर लिया है। इसे फोरेंसिक जांच के लिए भेजा जा रहा है। जांच से पता चलेगा कि गेम ने ही इस कदम के लिए उकसाया था या नहीं।

क्या बोले अंश के घर वालों ने

अंशु साहू के परिजनों ने बताया कि पिछले एक महीने से वह फ्री फायर गेम खेल रहा था। अंश ने अपने दादा के अकाउंट से 28000 रुपए का ट्रांजैक्शन भी किया। अंश के मामा ने कहा कि गेम की लत के कारण ही उनके भांजे कीजान गई। अंश के परिजनों ने की सभी पेरेंट्स से की अपील अपने बच्चों पर ध्यान दें कि कहीं वह किसी जानलेवा गेम की लत में तो नहीं है।

Bhopal News : मोबाइल गेम की लत ने छीनी 14 साल के मासूम की जिंदगी, ब्लू व्हेल संदेह में पुलिस जांच शुरू

अंश के मामा ने बताया कि हमारा भांजा बहुत होनहार था, पढ़ाई लिखाई में हमेशा अव्वल आता था। अंश ने जब सुसाइड किया उस दौरान घर में कोई भी मौजूद नहीं था। सभी लोग हमारे पिताजी की रसोई में गए हुए थे। सरकार को इस तरीके के गेम्स पर रोक लगानी चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *