Aayudh

Categories

Bhopal News : भोपाल नगर निगम का 3938 करोड़ का बजट पेश, नए वादों की भरमार; पुराने प्रोजेक्ट अब भी अधूरे

Bhopal Nagar Nigam Budget

Nagar Nigam Bhopal News : मध्य प्रदेश। भोपाल में नगर निगम की महापौर मालती राय ने वित्तीय वर्ष 2026-27 का बजट पेश कर दिया है। इस बार शहर के विकास के लिए करीब 3938 करोड़ 45 लाख 28 हजार रुपए खर्च करने का प्रस्ताव रखा गया है। हालांकि बजट में कई नई घोषणाएं की गई हैं, लेकिन पिछले दो सालों से किए गए कई वादे अब भी अधूरे हैं, जिस पर सवाल उठ रहे हैं।

बजट में टैक्स नहीं बढ़ाया गया है, जिससे आम लोगों को राहत मिली है। हालांकि, वार्डों में परिसीमन शुल्क बढ़ाने की तैयारी है, जिसका असर कुछ उपभोक्ताओं पर पड़ सकता है। पिछले साल 3611 करोड़ रुपए का बजट पेश किया गया था, जिसकी तुलना में इस बार बजट में बढ़ोतरी हुई है।

MP Cabinet Decision : AI मिशन से लेकर महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी तक पढ़िए कैबिनेट के बड़े फैसले

पुराने वादे अब भी अधूरे

नगर निगम द्वारा पिछले दो सालों से किए जा रहे 7 हेरिटेज गेट और गीता भवन जैसे प्रोजेक्ट अब तक पूरे नहीं हो पाए हैं। एक साल में केवल दो हेरिटेज गेट के लिए ही भूमिपूजन हो सका है। इससे शहर सरकार की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो रहे हैं।

सदन में गोमांस को लेकर हंगामा

बजट बैठक के दौरान गोमांस और स्लॉटर हाउस के मुद्दे पर सदन में जमकर हंगामा हुआ। नेता प्रतिपक्ष शाबिस्ता जकी और एमआईसी सदस्य आरके सिंह बघेल के बीच तीखी नोंक-झोंक देखने को मिली। बीजेपी पार्षदों ने भी इस मुद्दे पर विरोध जताते हुए जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग की।

बजट में घाटे का अनुमान

हालांकि बजट में आय और व्यय बराबर रखे गए हैं, लेकिन 5% राशि (करीब 138 करोड़ रुपए) सुरक्षा निधि में रखने के कारण संभावित घाटे की स्थिति बन रही है।

Mhow Doctor Rape : पातालपानी केस के बाद चक्काजाम, आरोपी का घर जलाने वालों पर नहीं हो FIR, घेरा थाना

हर वार्ड को 50 लाख की सौगात

शहर के विकास के लिए हर वार्ड को 50 लाख रुपए वार्ड नियोजन निधि के तहत दिए जाएंगे। इसके अलावा मुख्य सड़कों पर स्ट्रीट लाइट के लिए 3 करोड़ रुपए और भवन निर्माण व मरम्मत के लिए 10.50 करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया है।

तालाबों के सौंदर्यीकरण पर जोर

भोपाल के प्रमुख तालाबों के विकास और सौंदर्यीकरण के लिए भी बजट में बड़ी राशि रखी गई है। इसमें कलियासोत तालाब के लिए 34 करोड़, बड़ा तालाब के लिए 14.91 करोड़, छोटा तालाब के लिए 7 करोड़ और शाहपुरा तालाब के लिए 9 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे।

सांस्कृतिक और पर्यटन योजनाएं

महापौर ने इस साल ‘झील महोत्सव’ आयोजित करने की घोषणा की है, जिसके लिए 3 करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया है। साथ ही, शहर में सांस्कृतिक गतिविधियों और आयोजनों को बढ़ावा देने की योजना भी बनाई गई है।

MP News : 1 करोड़ कैश, 20 लाख की डील और एक फोन, गुना कांड से हिली कुर्सी! CM के एक्शन से प्रशासन में हलचल

सामाजिक और कर्मचारी हित के फैसले

नगर निगम कर्मचारियों के मेधावी बच्चों को अब 15 हजार रुपए की प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। सफाई कर्मचारियों के लिए वर्दी और रेनकोट पर 2.70 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे। इसके अलावा, दुर्घटना की स्थिति में कर्मचारियों को आर्थिक सहायता भी दी जाएगी।

सौर ऊर्जा और इंफ्रास्ट्रक्चर पर फोकस

नगर निगम ने सौर ऊर्जा के उपयोग को बढ़ावा देने का दावा किया है। फिल्टर प्लांट्स पर सोलर सिस्टम लगाने से हर महीने करीब 6 लाख रुपए की बिजली बचत हो रही है। आने वाले समय में और भी सोलर प्लांट शुरू किए जाएंगे।

Gold and Silver Crash : सोने में आज 12 हजार- चांदी में 31 हजार की बड़ी गिरावट, जानिए क्या है वजह

नए बाजार और ट्रांसपोर्ट व्यवस्था की योजना

शहर में थोक किराना, सराफा, दवा और लोहा बाजार विकसित करने की योजना है। इसके अलावा, ट्रांसपोर्ट कारोबार को कोकता ट्रांसपोर्ट नगर में शिफ्ट करने की तैयारी की जा रही है, जिससे शहर में ट्रैफिक व्यवस्था बेहतर हो सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *