Bhopal Love Jihad : भोपाल। राजधानी भोपाल में पहचान बदलकर हिंदू युवतियों को प्रेमजाल में फंसाने का एक गंभीर मामला सामने आया है। आरोपी की पहचान उत्तर प्रदेश के हापुड़ निवासी आवेश खान के रूप में हुई है, जो कथित तौर पर खुद को “राजा” बताकर हिंदू लड़कियों से दोस्ती करता था।
पुलिस के अनुसार, आरोपी ने कई हिंदू युवतियों को प्रेमजाल में फंसाकर उनके अश्लील वीडियो बनाए। जांच के दौरान आरोपी के मोबाइल फोन से 40 से अधिक आपत्तिजनक वीडियो मिलने की बात सामने आई है। पुलिस ने मोबाइल फोन को फॉरेंसिक जांच के लिए भेज दिया है।
India-US Trade Deal : भारत-अमेरिका ट्रेड डील अभूतपूर्व, किसानों के हित पूरी तरह सुरक्षित
कटारा हिल्स की युवती से जुड़ा मामला
कटारा हिल्स थाना क्षेत्र में रहने वाली एक 20 वर्षीय हिंदू युवती को भी आरोपी ने प्रेमजाल में फंसाया था। जब युवती को आवेश खान की असल पहचान का पता चला, तो उसने उससे बातचीत बंद कर दी।
आरोप है कि इसके बाद आरोपी ने युवती को वीडियो वायरल करने की धमकी दी और उससे मिलने के लिए उसके घर पहुंच गया।
बजरंग दल ने पकड़ा, पुलिस को सौंपा
घटना की जानकारी मिलने पर बजरंग दल के कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे और आरोपी को पकड़ लिया। आरोप है कि कार्यकर्ताओं ने उसके साथ मारपीट की। इसके बाद शुक्रवार देर रात करीब 4 बजे आरोपी को पुलिस के हवाले कर दिया गया।
पुलिस कार्रवाई
कटारा हिल्स थाना पुलिस ने युवती की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म सहित SC-ST एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने अश्लील वीडियो बनाने की बात कबूल की है।
आरोपी का बैकग्राउंड
पुलिस के मुताबिक, आवेश खान हापुड़ के एक जामिया स्कूल से पढ़ाई कर चुका है और भोपाल के बगरोदा इलाके में एक टाइल्स फैक्ट्री में काम करने आया था।
पुलिस का बयान
एडीसीपी अनिल शर्मा ने बताया कि मामला गंभीर है और सभी पहलुओं से जांच की जा रही है। मोबाइल की फॉरेंसिक रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। आरोपी फिलहाल पुलिस हिरासत में है।
इस मामले को लेकर विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने भी बयान दिए हैं। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि कानून अपने हाथ में न लें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी सीधे पुलिस को दें।