Aayudh

Categories

Bhopal Gandhi Medical Suicide : भोपाल GMC छात्रा रोशनी की संदिग्ध मौत, परिवार बोला- आत्महत्या नहीं, जांच हो

Bhopal Gandhi Medical Suicide

Bhopal Gandhi Medical Suicide : मध्य प्रदेश। भोपाल से एक दुखद खबर सामने आई है। गांधी मेडिकल कॉलेज (Gandhi Medical College) की प्रथम वर्ष की छात्रा रोशनी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के मामले में कोहेफिजा थाने में प्रकरण दर्ज किया गया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए कार्रवाई की बात कही है।

Vande Mataram : ‘वंदे मातरम’ पर केंद्र सरकार के नए दिशानिर्देश, जानिए 2026 में क्या बदला और क्या है इसका इतिहास?

दो दिन पहले पीजी में मिला था शव

रोशनी अलीराजपुर जिले की रहने वाली थी और गांधी मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस प्रथम वर्ष की पढ़ाई कर रही थी। दो दिन पहले उसका शव उसके पीजी (पेयिंग गेस्ट) के कमरे में मिला था। घटना के बाद कॉलेज परिसर और छात्र समुदाय में शोक का माहौल है।

Thailand Firing : 22 बच्चों समेत 34 लोगों की हत्या, डे-केयर में फायरिंग

परिजनों ने की गहन जांच की मांग

परिजनों ने इस मामले को लेकर गंभीर सवाल उठाए हैं। उनका कहना है कि उनकी बेटी आत्महत्या जैसा कदम नहीं उठा सकती। उन्होंने मामले की निष्पक्ष और गहन जांच की मांग की है ताकि सच्चाई सामने आ सके। परिवार का आरोप है कि घटना के पीछे की परिस्थितियों की सही तरीके से पड़ताल की जानी चाहिए।

Bombay High Court Decision : महात्मा गांधी पर निबंध लिखा तो रेप की सजा हुई कम! बॉम्बे हाई कोर्ट का फैसला

गौरतलब है कि भोपाल में पिछले चार वर्षों में एमबीबीएस छात्रों की मौत के ऐसे छह मामले सामने आ चुके हैं। लगातार सामने आ रही इन घटनाओं ने मेडिकल शिक्षा के माहौल, छात्रों पर पड़ने वाले दबाव और मानसिक स्वास्थ्य जैसे मुद्दों पर चिंता बढ़ा दी है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट सहित अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *