Aayudh

Categories

Bhopal Fire News : भोपाल में फैब्रिकेशन फैक्ट्री में आग, जनहानि की सूचना नहीं

हाइलाइट्स

  • भोपाल की मेहता इंडस्ट्री में आग लगी, गोदाम में लकड़ी और प्लाईवुड जल रहे।
  • दमकल की 5 गाड़ियां मौके पर, आग बुझाने का प्रयास जारी।
  • किसी जनहानि की अभी तक सूचना नहीं, आसपास के क्षेत्र को खाली कराया गया।
  • फैक्ट्री मालिक अरुण जैन मौके पर मौजूद, कर्मचारियों से स्थिति जान रहे हैं।

Bhopal Fire News : भोपाल।  भोपाल शहर के इंटर स्टेट बस टर्मिनल (ISBT) के सामने स्थित मेहता इंडस्ट्री में आज यानि रविवार दोपहर आग लग गई।

फैक्ट्री में लोहे की जालियां और खिड़कियों का निर्माण होता है। आग फैक्ट्री के पिछले हिस्से में बने गोदाम में लगी, जहां लकड़ी और प्लाईवुड रखा हुआ था।

Mahesh Babu Film 2026 : महेश बाबू ने ‘नागबंधम’ का भव्य टीजर किया लॉन्च

दोपहर करीब पौने 4 बजे फैक्ट्री से धुआं उठता दिखाई दिया। कुछ ही देर में आग ने गोदाम में रखे सामान को अपनी चपेट में ले लिया। तुरंत पुलिस डायल 112 और नगर निगम की 5 दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं।

कुछ ही देर में आग की ऊंची-ऊंची लपटें दिखने लगीं।

आसपास के सभी जगहों को एहतियातन खाली कराया गया। अभी तक किसी जनहानि की सूचना नहीं मिलीं है।

फैक्ट्री मालिक और घटनास्थल

फैक्ट्री के मालिक अरुण जैन मौके पर मौजूद हैं और कर्मचारियों से जानकारी ले रहे हैं। गोदाम में रखे प्लाईवुड और लकड़ी की वजह से आग तेजी से फैल गई। गोविंदपुरा टीआई अवधेश सिंह तोमर ने बताया कि तीन दमकल मौके पर हैं और फोम वाली गाड़ी भी बुलाई गई है।

US China Defense Policy 2026 : मातृभूमि और सहयोगियों की सुरक्षा को बनाया मुख्य लक्ष्य

आग के कारण और सुरक्षा

अभी तक आग लगने की वजह का पता नहीं चल सका है। दमकल टीम आग पर काबू पाने के प्रयास कर रही है। फैक्ट्री में मौजूद कर्मचारी सुरक्षित हैं और किसी के घायल होने की खबर नहीं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *