Aayudh

Categories

Bhopal Factory Theft : भोपाल में महिला गैंग का कारनामा: लाखों के टीवी लेकर फरार

हाइलाइट्स

  • पांच महिलाओं ने मिलकर Gandhi Nagar स्थित टीवी फैक्ट्री में की चोरी।

  •  55″, 50″ और 32″ के तीन ब्रांडेड LED टीवी किए पार।

  • पूरी वारदात CCTV कैमरे में कैद, बोरी में भरकर ले जाती दिखीं महिलाएं।

  •  पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू की, आरोपियों की तलाश जारी।

Bhopal Factory Theft : भोपाल।  मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के गांधी नगर थाना क्षेत्र में स्थित एक टीवी फैक्ट्री में चोरी की बड़ी घटना सामने आई है। यहां पांच महिलाओं ने मिलकर फैक्ट्री में घुसकर तीन ब्रांडेड एलईडी टीवी चुरा लीं। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया।

Mahakaleshwar Jyotirlinga Temple : महाशिवरात्रि पर 44 घंटे खुले महाकाल के पट, उज्जैन में उमड़ा आस्था का सागर

प्राप्त जानकारी में बताया जा रहा है कि, इस पूरे मामले की महिलाओं ने पहले से पूरी योजना बनाई थी। वे फैक्ट्री के बाहर पहुंचीं और एक महिला को ऊपर उठाकर अंदर पहुंचाया। अंदर पहुंचने के बाद उसने 55 इंच, 50 इंच और 32 इंच की तीन ब्रांडेड टीवी तैयार कर बाहर देने की व्यवस्था की। इसके बाद सभी महिलाओं ने मिलकर टीवी को बोरी में भरा और वहां से निकल गईं।

फैक्ट्री संचालक को जब चोरी की जानकारी मिली तो उन्होंने तुरंत गांधी नगर थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने अज्ञात महिलाओं के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

MAHASHIVRATRI 2026: बाबा महाकाल का अलौकिक श्रृंगार, महाशिवरात्रि से पहले जगमगाया दरबार

पूरी घटना फैक्ट्री में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है। फुटेज में साफ दिखाई दे रहा है कि महिलाएं बोरी में एलईडी टीवी लेकर जा रही हैं। पुलिस अब सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान करने में जुटी है।

बताया जा रहा है कि आसपास के औद्योगिक क्षेत्र में पहले भी चोरी की घटनाएं हो चुकी हैं, जिससे सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं। फिलहाल पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा।

मामला गांधी नगर थाना क्षेत्र का है और जांच जारी है।













Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *