HIGHLIGHTS:
- भोपाल में ईदगाह पर बड़ी संख्या में लोगों ने अदा की नमाज
- शहर काजी मुस्ताक ने नमाज करवाई
- जीतू पटवारी ने नमाजियों पर बरसाए फूल और दी मुबारकबाद
- बीजेपी विधायक रामेश्वर शर्मा ने उठाए सवाल
- ईदगाह की मौजूदगी पर सियासी बहस तेज
BHOPAL EID CELEBRATION : मध्यप्रदेश। भोपाल में आज ईद का पर्व बड़े उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाया गया। राजधानी के ईदगाह में बड़ी संख्या में मुस्लिम समाज के लोग शामिल हुए और रमजान के महीने के बाद ईद की नमाज अदा की गई। बता दें कि शहर काजी मुस्ताक ने नमाज का नेतृत्व किया, और इस दौरान देश व दुनिया में अमन-चैन की दुआ मांगी गई।

इस मौके पर मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी भी ईदगाह पहुंचे। पटवारी ने नमाजियों पर फूल बरसाए और सभी को गले लगाकर ईद की मुबारकबाद दी।
बीजेपी का बयान
इस पर प्रतिक्रिया देते हुए, रामेश्वर शर्मा ने कहा, “कांग्रेस नेता अपना पैदायशी धर्म निभा रहे हैं, लेकिन हम कांग्रेसी मित्रों से पूछना चाहते हैं कि एक तरफ वे सनातन पर चलने की बात करते हैं और दूसरी तरफ इस तरह के काम करते हैं। आखिर वे स्पष्ट करें कि वह चाहते क्या हैं।
सियासी बहस और प्रतिक्रियाएँ
पटवारी की इस पहल ने सोशल मीडिया और राजनीतिक गलियारों में चर्चा छेड़ दी है। कई लोग इसे सामाजिक समरसता और भाईचारे का प्रतीक बता रहे हैं, जबकि विपक्ष इसे राजनीतिक प्रहार के रूप में देख रहा है।