HIGHLIGHTS:
- भोपाल में दो तस्कर गिरफ्तार
- आरोपियों के कब्जे से 495 ग्राम चरस बरामद
- दो मोबाइल फोन भी जब्त किए गए
- एनडीपीएस एक्ट के तहत दर्ज मामला
- क्राइम ब्रांच की कार्रवाई से सफल धरपकड़

BHOPAL DRUG DEALERS ARRESTED: मध्यप्रदेश। भोपाल क्राइम ब्रांच ने मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो युवकों को 495 ग्राम चरस और दो मोबाइल फोन के साथ गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है और उन्हें कोर्ट में भी पेश किया गया है।
मुखबिर की सूचना से हुई पकड़एडिशनल डीसीपी शैलेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि क्राइम ब्रांच को मुखबिर से सूचना मिली थी कि गोविंदपुरा स्थित टीआईटी मैदान खंडहर के पास दो युवक खड़े हैं और वे चरस बेचने के लिए ग्राहक का इंतजार कर रहे हैं। पुलिस के कहना है कि अगर इन्हें समय पर पकड़ा नहीं जाता, तो ये मादक पदार्थ बेचकर फरार हो सकते थे।
RAM CHARAN TWINS: शिव-राम से जोड़कर राम चरण ने किया बेटे का नाम करण; जानिए क्या है बेटी का नाम
क्राइम ब्रांच ने की घेराबंदीसूचना मिलते ही क्राइम ब्रांच की टीम तुरंत घटनास्थल पर पहुंची और घेराबंदी कर दोनों आरोपियों को दबोच लिया गया। आरोपियों के कब्जे से कुल 495 ग्राम चरस और दो मोबाइल फोन बरामद किए गए। साथ ही पुलिस ने मौके से सभी सबूत जब्त कर एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की है।
T20 World Cup 2026: में महा-उलटफेर! जिम्बाब्वे ने ऑस्ट्रेलिया को किया चित
आरोपियों की पहचान और आगे की कार्रवाईपुलिस सूत्रों ने बताया कि आरोपियों की पहचान स्थानीय युवकों के रूप में की गई है। पूछताछ में यह पता लगाया जा रहा है कि वे चरस की तस्करी कहां तक कर चुके हैं और उनके अन्य नेटवर्क के बारे में भी जानकारी जुटाई जा रही है।

क्राइम ब्रांच की सतर्कता पर जताई सराहना
स्थानीय प्रशासन और पुलिस विभाग ने क्राइम ब्रांच की इस सतर्कता और तेजी से कार्रवाई की सराहना की है। साथ ही अधिकारीयों का कहना है कि मादक पदार्थों की तस्करी रोकने के लिए लगातार निगरानी जारी रहेगी और किसी भी सूचना पर तुरंत कार्रवाई की जाएगी।