Aayudh

Categories

Bhopal Cyber ​​Fraud : भोपाल में दान के नाम पर फ्रॉड करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, कई राज्यों में गैंग के सरगना पर FIR

Bhopal Cyber ​​Fraud

हाइलाइट्स

  • ईटखेड़ी पुलिस ने किया दान के नाम पर फ्रॉड करने वाले गिरोह का पर्दाफाश।
  • ट्रस्ट अध्यक्ष को भोपाल बुलाकर होटल में बनाया बंधक।
  • मुख्य आरोपी मनीष पटेल के खिलाफ कई राज्यों में साइबर फ्रॉड की FIR।

Bhopal Cyber ​​Fraud : मध्य प्रदेश। राजधानी भोपाल में एक बार फिर साइबर फ्रॉड और अपहरण जैसी घटना ने लोगों को चौंका दिया है। ईटखेड़ी पुलिस ने ‘दान-पुण्य’ के नाम पर जालसाजी करने वाले एक अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश किया है।

पुलिस के अनुसार, गिरोह ने उत्तर प्रदेश के एक ट्रस्ट अध्यक्ष को लाखों रुपये का दान देने का झांसा देकर भोपाल बुलाया। फिर उन्हें होटल के कमरे में बंद करके मारपीट की और बैंक खाते की जानकारी छीनने की कोशिश की। पुलिस की तेज कार्रवाई से पीड़ितों को सुरक्षित छुड़ाया गया और मुख्य सरगना समेत कई सदस्य गिरफ्तार हो गए।

MM Naravane Book : कौन हैं पूर्व इंडियन आर्मी चीफ एमएम नरवणे? जिनके जिक्र पर संसद में मचा बवाल

यह मामला 26 जनवरी से शुरू हुआ जब पीड़ित भोपाल पहुंचे। गिरोह ने उन्हें कई होटलों में शिफ्ट किया और 30 जनवरी को असली मंशा जाहिर की। पुलिस ने होटल में छापा मारकर पीड़ितों को मुक्त कराया। मुख्य आरोपी मनीष पटेल के खिलाफ कई राज्यों में 31 साइबर फ्रॉड के केस दर्ज हैं। पुलिस अब पूरे नेटवर्क की जांच में जुटी है।

झांसे में फंसाया कैसे

उत्तर प्रदेश के अंबेडकर नगर स्थित ‘राष्ट्र रक्षा मंच’ ट्रस्ट के अध्यक्ष ओमप्रकाश वर्मा से किसी ने खुद को ‘G(8) कंपनी’ का मैनेजर बताया। ठगों ने कहा कि वे फेसबुक पर ट्रस्ट के काम से प्रभावित हैं और बड़ा दान देना चाहते हैं। ओमप्रकाश अपने सहयोगी सुखदेव के साथ 26 जनवरी को भोपाल आए।

Rohit Shetty Firing : रोहित शेट्टी फायरिंग केस में 4 गिरफ्तार, लॉरेंस बिश्नोई गैंग के शुभम लोंकर के साथ रची गई साजिश!

पीड़ितों को कई जगह शिफ्ट किया

आरोपियों ने पहले बजरिया के एक लॉज में ठहराया। फिर कोलार के होटल ले गए और अंत में ईटखेड़ी के होटल में रखा। यह सब दान देने के बहाने किया गया।

30 जनवरी को असली चेहरा सामने आया

जब पीड़ितों ने दानकर्ता के न आने पर घर लौटने की बात कही तो आरोपी मनीष पटेल, सनित, जितेंद्र और रविंद्र ने उन्हें कमरे में बंद कर दिया। अश्लील गालियां दीं और मारपीट की। अन्य साथी सत्यम, तनिष्क और चरनप्रीत भी पहुंचे।

Bhopal Love Jihad : 11वीं की नाबालिग छात्रा से रेप, अश्लील वीडियो बनाकर धर्म बदलने का दबाव

गिरोह की मंशा क्या थी

पूछताछ में पता चला कि वे साइबर फ्रॉड करते हैं। उन्हें फर्जी लेनदेन के लिए ट्रस्ट के बैंक खाते की जरूरत थी। उन्होंने 10 हजार रुपये नकद और यूनियन बैंक खाते की पूरी जानकारी जबरन लेने की कोशिश की।

पुलिस की त्वरित कार्रवाई

होटल में संदिग्ध गतिविधियों की सूचना मिलते ही ईटखेड़ी पुलिस ने छापा मारा। ओमप्रकाश ने पूरी आपबीती बताई। पुलिस ने आरोपियों को हिरासत में लिया और पीड़ितों को मुक्त कराया।

Gold Silver Crash : सोना-चांदी में भयंकर क्रैश, बजट 2026 के दिन चांदी और सोना 9% गिरा

मुख्य आरोपी का रिकॉर्ड

मुख्य आरोपी मनीष पटेल के खिलाफ दिल्ली, महाराष्ट्र और राजस्थान समेत कई राज्यों में 31 साइबर फ्रॉड के केस दर्ज हैं। पुलिस पूरे गिरोह की कड़ियां जोड़ रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *