Aayudh

Categories

Bhopal Cutter Attack : युवतियों पर कटर से हमला करने वाला गिरफ्तार, पत्नी से झगड़े के बाद सनका दिमाग

Bhopal Cutter Attack

हाइलाइट्स

  • राजधानी में तीन लड़कियों पर हमला करने वाला आरोपी गिरफ्तार।
  • सड़क चलती युवतियो को कटर से करता था घायल।
  • अयोध्या नगर में फिर घटना को अंजाम देने की फिराक में था।

Bhopal Cutter Attack : मध्य प्रदेश। भोपाल में बीते कुछ दिनों से युवतियों पर हो रहे हमलों ने शहर में दहशत का माहौल बना दिया था। लगातार यह खबरें सामने आ रही थीं कि रात के समय सड़क पर चलती युवतियों पर एक अज्ञात व्यक्ति कटर से हमला कर रहा है। सबसे पहले पिपलानी इलाके से ऐसी घटनाएं सामने आईं, जिसके बाद अन्य क्षेत्रों में भी लोग सहमे हुए थे। हर किसी के मन में यही सवाल था कि आखिर यह आरोपी कौन है और वह ऐसा क्यों कर रहा है।

Distinguished Service Medal : MP के 269 अफसर-कर्मचारियों को मिलेगा अति उत्कृष्ट व सेवा पदक, यहां देखिये पूरी लिस्ट

अब पुलिस ने इस रहस्य से पर्दा उठा दिया है। युवतियों पर कटर से हमला करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी बीते 6 दिनों से फरार था और एक बार फिर वारदात को अंजाम देने की फिराक में घूम रहा था।

मिनाल क्षेत्र से आरोपी गिरफ्तार

पुलिस के अनुसार मंगलवार देर रात करीब 2 बजे मिनाल इलाके में संदिग्ध गतिविधि की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही FRV टीम मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ लिया। जांच में सामने आया है कि आरोपी अयोध्या नगर और छोला क्षेत्र में फिर से हमला करने की योजना बना रहा था।

Sagar Nurse Murder : सागर में नर्स की हत्या पर राजनीति तेज, नेता प्रतिपक्ष बोले- बीजेपी के राज में अपराधियों के हौसले बुलंद

CCTV फुटेज से हुई पहचान

पुलिस ने बताया कि घटनास्थलों के आसपास लगे CCTV कैमरों की मदद से आरोपी की पहचान की गई थी। इसके बाद अलग-अलग टीमें बनाकर उसकी तलाश शुरू की गई। आरोपी को मोटरसाइकिल से भागते हुए देखा गया था, लेकिन पुलिस ने उसे दबोच लिया।

नशे की हालत में करता था हमला

गिरफ्तार आरोपी की पहचान भरत अहिरवार के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक वह नशे का आदी है और गिरफ्तारी के समय भी नशे की हालत में था। आरोपी अपने पास एक बड़ा कटर रखता था, जिससे वह राह चलती युवतियों पर हमला कर उन्हें घायल करता था।

Cold Weather Update : उत्तर भारत में फिर से कोहरा और ठंड का कहर, मध्य प्रदेश के इन जिलों में अलर्ट

पुलिस ने बताया कि पत्नी से विवाद के बाद उसके व्यवहार में बदलाव आया और उसने इस तरह की घटनाओं को अंजाम देना शुरू कर दिया।

कई जिलों से जुड़े मिले सुराग

जांच में सामने आया है कि आरोपी निशातपुरा इलाके में मजदूरी का काम करता था। उसके पास से बरामद मोटरसाइकिल सागर जिले की बताई जा रही है, जबकि मोबाइल सिम शहडोल पते पर दर्ज है। आरोपी सोशल मीडिया पर भरत अहिरवार नाम से इंस्टाग्राम आईडी भी चला रहा था।

Delhi Missing Case : 27 दिनों में 800 से ज्यादा लोग लापता, महिलाएं और बच्चे सबसे ज्यादा प्रभावित

पारिवारिक विवाद के बाद बना अपराधी

प्रारंभिक पूछताछ में यह भी सामने आया है कि आरोपी का अपनी पत्नी से लंबे समय से विवाद चल रहा था। इसी तनाव के चलते वह मानसिक रूप से असंतुलित हो गया और राह चलती युवतियों को निशाना बनाने लगा। आरोपी अपनी पत्नी और दो बच्चों के साथ रहता था।

फिलहाल पुलिस आरोपी से गहन पूछताछ कर रही है। पुलिस का कहना है कि पूरे मामले को लेकर जल्द ही आधिकारिक खुलासा किया जाएगा। आरोपी की गिरफ्तारी के बाद शहर के लोगों ने राहत की सांस ली है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *