Aayudh

Categories

Bhopal Conversion Update : अश्लील वीडियो बनाकर लाखों रुपए वसूलने का खुलासा, अमरीन-आफरीन की बढ़ी रिमांड

Bhopal Conversion Update

Bhopal Conversion Update : मध्य प्रदेश। भोपाल में सामने आए धर्मांतरण और दुष्कर्म से जुड़े सनसनीखेज मामले में पुलिस जांच के दौरान नए खुलासे हुए हैं। जांच में पता चला है कि पूरा रैकेट भोपाल से ही संचालित किया जा रहा था और इसके जरिए युवकों को फंसाकर उनसे मोटी रकम वसूली जाती थी।

अश्लील वीडियो बनाकर बनाती थीं दबाव

पुलिस के अनुसार आरोपी दोनों बहनें युवकों को अपने जाल में फंसाकर उनके अश्लील वीडियो बनाती थीं। बाद में इन्हीं वीडियो के आधार पर झूठे मामलों में फंसाने की धमकी देकर उन पर दबाव बनाया जाता था। डर के कारण कई युवक समझौते के लिए तैयार हो जाते थे और उनसे बड़ी रकम वसूली जाती थी।

कई शहरों में दर्ज कराए गए केस

जांच में यह भी सामने आया है कि केवल भोपाल ही नहीं, बल्कि अहमदाबाद समेत कई शहरों में युवकों के खिलाफ मामले दर्ज कराए गए थे। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि किन-किन जगहों पर और कितने लोगों के खिलाफ शिकायतें दर्ज कराई गई हैं।

अब तक दो पीड़ितों की पहचान

फिलहाल पुलिस को दो युवकों के बारे में पुख्ता जानकारी मिल चुकी है, जो इस गिरोह का शिकार हुए थे। अधिकारियों का कहना है कि पूछताछ के बाद पीड़ितों की संख्या बढ़ सकती है।

चार दिन की और बढ़ी रिमांड

मामले की गहराई से जांच के लिए पुलिस ने मुख्य आरोपी अमरीन और उसके साथी चंदन की रिमांड चार दिन और बढ़ा ली है। इस दौरान उनसे रैकेट से जुड़े अन्य लोगों, पैसों के लेन-देन और दर्ज कराए गए मामलों के बारे में पूछताछ की जाएगी।

कई अहम खुलासों की उम्मीद

पुलिस का मानना है कि रिमांड के दौरान और भी बड़े खुलासे हो सकते हैं। साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि इस पूरे नेटवर्क में और कौन-कौन लोग शामिल हैं।

पुलिस अधिकारियों ने कहा है कि मामले से जुड़े हर पहलू की गंभीरता से जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *