Aayudh

Categories

Bhopal Conversion : सगी बहनें आफरीन-अमरीन चला रही थी धर्मांतरण और सेक्स स्कैंडल का गोरख धंधा

Bhopal Conversion Update

Bhopal Conversion Case Update : भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में धर्म परिवर्तन और युवतियों के यौन शोषण से जुड़े एक बड़े गिरोह का खुलासा हुआ है। पुलिस की जांच में सामने आया है कि इस पूरे नेटवर्क की सरगना दो सगी बहनें हैं, जो गरीब परिवार की लड़कियों को झांसा देकर अपने जाल में फंसाती थीं। मामले में अब तक चार आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है, जबकि कुछ आरोपी फरार हैं।

AI Summit Protest : यूथ कांग्रेस अध्यक्ष उदय भानु चिब गिरफ्तार, रातभर हुई पूछताछ

ऐसे फंसाया जाता था युवतियों को

पीड़िताओं के अनुसार, उन्हें दोस्ती और अच्छे लाइफस्टाइल का लालच देकर अपने साथ रखा जाता था। इसके बाद नशीला पदार्थ देकर उनके साथ दुष्कर्म किया जाता और धर्म परिवर्तन के लिए दबाव बनाया जाता था। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी जाती थी।

पीड़िता, जो पेशे से ब्यूटीशियन है, ने बताया कि उसकी रूम पार्टनर अमरीन ने साजिश रचकर उसे अपने परिचितों के पास भेजा, जहां पहली बार नशा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया गया। इसके बाद उसे गांधी नगर स्थित अब्बास नगर ले जाया गया, जहां अमरीन के भाई ने भी उसके साथ रेप किया।

Bhojshala Dispute Hearing : 1000 साल पहले था सरस्वती मंदिर…हिंदू पक्ष का दावा, ASI सर्वे रिपोर्ट कोर्ट रिकॉर्ड में शामिल

अहमदाबाद तक फैला नेटवर्क

पीड़िता का आरोप है कि निजी काम के बहाने उसे अहमदाबाद ले जाया गया, जहां अमरीन के रिश्तेदार यासिर ने भी उसके साथ दुष्कर्म किया। वहीं, चंदन यादव पर भी रेप का आरोप है। पुलिस के अनुसार, चंदन खुद धर्म परिवर्तन कर चुका है।

पब और लाउंज में ले जाकर बनाते थे दबाव

शिकायत में यह भी सामने आया है कि पीड़िता को जबरन छोटे कपड़े पहनाकर शहर के पॉश पब और लाउंज में ले जाया जाता था। वहां अजनबी लोगों से मेलजोल बढ़ाने और संबंध बनाने के लिए मजबूर किया जाता था।

Ayudh Ground Report : झाबुआ में खत्म हो जाएँगे हिंदू? अवैध धर्मांतरण के खेल पर आयुध की पड़ताल

लग्जरी लाइफस्टाइल का लालच

जांच में यह भी पता चला है कि इस गिरोह से जुड़ी झुग्गी बस्ती की कुछ लड़कियां अचानक लग्जरी लाइफस्टाइल जीने लगी थीं। पुलिस को शक है कि इन्हें भी इसी नेटवर्क के जरिए इस्तेमाल किया जाता था।

पुलिस की कार्रवाई

बागसेवनिया थाना पुलिस ने मामले में दुष्कर्म, नशीला पदार्थ देने, धर्म परिवर्तन के लिए दबाव बनाने और साजिश रचने की धाराओं में एफआईआर दर्ज की है।

अमरीन और आफरीन गिरफ्तार
चंदन यादव और जमाल को भी पकड़ा गया
जन्नत फरार
यासिर की तलाश जारी

जमाल पर पीड़िताओं से रेप का आरोप है और उसे कोर्ट से गिरफ्तार किया गया है।

Ladli Behna Yojana : लाड़ली बहना योजना को लेकर विधानसभा में जमकर हंगामा अब मिलेंगे 3 हजार

दूसरी पीड़िता भी आई सामने

मामले में नया मोड़ तब आया जब एक और युवती ने इसी तरह की शिकायत दर्ज कराई। उसने भी नशा देकर गैंगरेप का आरोप लगाया है। अब पुलिस यह जांच कर रही है कि यह एक संगठित गिरोह है, जो अलग-अलग राज्यों की लड़कियों को निशाना बना रहा था।

पुलिस का कहना है कि फरार आरोपियों की तलाश में लगातार छापेमारी की जा रही है और जल्द ही पूरे नेटवर्क का खुलासा किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *