Aayudh

Categories

Bhopal Congress Meeting : कांग्रेस मीटिंग में PCC चीफ जीतू पटवारी के नेतृत्व पर उठे सवाल, युवक ने खुलकर की शिकायतें

Bhopal Congress Meeting

Bhopal Congress Meeting : मध्य प्रदेश। भोपाल में आयोजित युवक कांग्रेस की एक बैठक के दौरान प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के नेतृत्व और कामकाज पर सवाल उठाए गए। खास बात यह रही कि यह सभी सवाल उसी मंच से उठे, जहां खुद जीतू पटवारी मौजूद थे।

लंबे इंतजार के बाद भी नहीं सुनी जाती बात

बैठक में हुजूर विधानसभा के नेता सोहन मेवाड़ा ने खुलकर अपनी नाराजगी जाहिर की। उन्होंने कहा कि वे दो बार पटवारी से मिलने उनके पास पहुंचे, लेकिन दोनों बार उन्हें घंटों इंतजार करना पड़ा।

Bhopal Traffic Police : भोपाल ट्रैफिक पुलिस रिश्वतखोर! गर्भवती महिला ने वीडियो में लगाए गंभीर आरोप

उन्होंने आरोप लगाया कि लंबे इंतजार के बाद जब पटवारी बाहर आते हैं, तो बिना बात सुने ही मिलने का समय बाद में देने की बात कहकर चले जाते हैं। मेवाड़ा ने कहा कि किसी भी कार्यकर्ता को मिलने पर उसकी बात गंभीरता से सुनी जानी चाहिए।

कुणाल चौधरी को लेकर खड़े किए सवाल

युवक कांग्रेस के प्रदेश सचिव अतीक ने भी बैठक में अपनी बात रखते हुए पटवारी के करीबी माने जाने वाले कुणाल चौधरी को लेकर सवाल खड़े किए। अतीक ने आरोप लगाया कि पटवारी सिर्फ कुणाल चौधरी से जुड़े लोगों से ही मुलाकात करते हैं और अन्य कार्यकर्ताओं को नजरअंदाज किया जाता है।

MP Weather Alert : मध्य प्रदेश आंधी-बारिश से होगी अप्रैल की शुरुआत! बाद में बढ़ेगा तापमान, IMD का अलर्ट जारी

पदाधिकारियों ने खुलकर जाहिर की नाराजगी

दरअसल, बैठक के दौरान जीतू पटवारी ने खुद कार्यकर्ताओं से कहा था कि वे उनकी कमियां बताएं, ताकि उन्हें सुधारा जा सके। इसके बाद कई पदाधिकारियों ने खुलकर अपनी नाराजगी और समस्याएं सामने रखीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *