HIGHLIGHTS:
- भोपाल नगर निगम का बजट 2026-27 आज पेश होगा
- बजट का आकार 4000 करोड़ रुपए से अधिक होने का अनुमान
- प्रॉपर्टी टैक्स नहीं बढ़ेगा, अन्य शुल्क में बढ़ोतरी संभव
- आदमपुर खंती में लेगेसी वेस्ट हटाने के लिए 55.54 करोड़ का प्रोजेक्ट
- ट्रैफिक सुधार और 145 पुराने वाहनों को स्क्रैप करने का प्लान
Bhopal Budget 2026 : भोपाल। नगर निगम का वित्तीय वर्ष 2026-27 का बजट आज पेश किया जाएगा। बता दें कि महापौर मालती राय का यह कार्यकाल का चौथा बजट है। इस बार बजट में शहर के विकास और बुनियादी सुविधाओं को प्राथमिकता दी गई है।
MP WEATHER REPORT : 26 मार्च से बदल सकता है मौसम, पहले गर्मी फिर बारिश का अलर्ट
बजट का आकार और प्रमुख प्रावधान
सूत्रों के अनुसार, इस बार नगर निगम का बजट 4000 करोड़ रुपए से अधिक हो सकता है, जो पिछले साल के 3600 करोड़ रुपए से बड़ा होगा। साथ ही बजट में AMRUT 2.0 योजना और शहर के इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स के लिए पर्याप्त राशि रखी गई है।
IPL 2026 : आईपीएल 19 में अब 10 दिन बाकी, 13 वेन्यू पर खेले जायेंगे 84 मुकाबले
टैक्स और शुल्क
बताया जा रहा है कि इस बार प्रॉपर्टी टैक्स नहीं बढ़ाया जाएगा, जिससे आम नागरिकों को राहत मिलेगी। हालांकि, सीवेज और जल कर में बढ़ोतरी की संभावना है। साथ ही, लगभग 12 बजट मदों को खत्म करके संसाधनों का बेहतर उपयोग सुनिश्चित किया जाएगा।
बड़े प्रोजेक्ट्स और विकास योजनाएं
आदमपुर खंती में लेगेसी वेस्ट हटाने के लिए 55.54 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे।
सड़क निर्माण, स्ट्रीट लाइट, पेयजल सप्लाई, पार्क और तालाब संरक्षण पर ध्यान।
प्रधानमंत्री आवास योजना, हेरिटेज गेट, कॉमर्शियल कॉम्प्लेक्स, विसर्जन घाट और ड्रेनेज सिस्टम के लिए भी प्रावधान।
ट्रैफिक सुधार के लिए 14 नई पार्किंग स्थल, जिनमें 5 मेट्रो स्टेशनों के नीचे होंगी।
145 पुराने और अनुपयोगी वाहनों को स्क्रैप किया जाएगा।
राजनीतिक माहौल
वहीं, विपक्ष गोमांस और लोकायुक्त नई बिल्डिंग जैसे मुद्दों पर नगर निगम को घेरने की तैयारी में है। बजट सत्र के दौरान राजनीतिक माहौल भी गर्म रहने की संभावना है।